जन सुराज अध्यक्षा के आगमन की तैयारी हुई शुरू

सिमरी बख्तियारपुर। महिलाओं से जन संवाद और जन सभा को संबोधित करने के लिए दिनांक 11 फरवरी को हाई स्कूल स्थित कला भवन में दिन के एक बजे जन सुराज की प्रदेश महिला अध्यक्षा सुभद्रा शाहणी सिमरी बख्तियारपुर आ रही हैं। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष प्रसाद ने कहा कि बिहार में महिलाओं की स्थिति किसी से छुपी नहीं है।

माननीय मुख्यमंत्री विकास का चश्मा लगाए विकास यात्रा में लगे हैं लेकिन हकीकत से रुबरू नहीं हो रहे हैं। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री मां बहिन का काल्पनिक योजना का ऐलान कर चुकी है। लोग सरकार की कूनीतियों और कूसाशन से त्रस्त है। एसे में बिहार की महिला जन सुराज की ओर आशा भरी निगाहों से ताक रही हैं। उनकी समस्याओं से मुखातिब होने के लिए हमारी प्रदेश अध्यक्षा सिमरी बख्तियारपुर आ रही हैं। उनके आगमन की तैयारी में जन सुराज की अनुमंडल टीम पूरे जोर शोर से कार्य में जुट गई है।

वहीं युवा अध्यक्ष, रवींद्र कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को महिला सशक्तिकरण, सस्ते लोन, वृद्धा पेंशन आदि पर एक जन संवाद रखा गया है। इस दिन सभी महिलाएं आमंत्रित हैं। इस मौके पर फैजुर रहमान ने कहा कि लाठी तंत्र वाली सरकार के खिलाफ हम पूरे सिमरी बख्तियारपुर की जनता प्रशांत जी के साथ खड़ी है। हम पूरी ताकत से इस बार नीतीश की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इस मौके पर अनिल यादव, राधा देवी, यापुरा वाडट के साथ चंदन पंडित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *