Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

दुकानों की तरह खुले निजी विश्वविद्यालय काट रहे चांदीः धस्माना

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
25/11/23
in देहरादून
दुकानों की तरह खुले निजी विश्वविद्यालय काट रहे चांदीः धस्माना
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
डीबीएस महाविद्यालय छात्र संघ का उदघाटन समारोह।

छात्र संघ देश के लोकतंत्र की पौधशाला
डीबीएस महाविद्यालय छात्र संघ का उदघाटन समारोह
विवि व महाविद्यालयों की दशा सुधारने को शीघ्र राज्यपाल व मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

देहरादून। भारतीय लोकतंत्र की पौधशाला छात्र संघ होते हैं जहां राजनीति मुद्दों पर बहस, चुनाव आदि की क ख ग सीख कर राजनैतिक क्षेत्र के पहले पायदान पर चढ़ा जाता है, यह बात शनिवार को डीबीएस महाविद्यालय छात्र संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के छात्रसंघ के उदघाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व 1983 में डीबीएस छात्र संघ के चीफ प्रीफेक्ट रहे सूर्यकांत धस्माना ने कही।

उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से मुख्यधारा की राजनीति में गए राजनेता हमेशा छात्रों व युवाओं के मुद्दों पर संवेदनशील रहते हैं। प्रदेश की उच्च शिक्षा की दिशा व दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी विश्वविद्यालयों उनसे सम्बध्द महाविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है जिसके कारण दुकानों के रूप में खुले निजी विश्वविद्यालयों की चांदी हो रक्खी है यह सरकारी सिस्टम व शिक्षा माफिया की मिली भगत का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि डीएवी व डीबीएस महाविद्यालय उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत के एक समय के सबसे प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान थे, मगर सरकारों व प्रबंध तंत्र की उपेक्षा के कारण आज इनकी दुर्दशा साफ दिखाई देती है। धस्माना ने कहा कि लंबे समय से उच्च शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसरों व प्रोफेसरों के पद रिक्त पड़े हैं जिसका मुख्य कारण सरकार के स्तर पर अनिर्णय की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि वे पूरे राज्य की व मुख्यतः डीएवी व डीबीएस कालेजों की हालातों पर राज्य के राज्यपाल व मुख्यमंत्री दोनों से मिलेंगे व इन में सुधार के लिए सुझाव दे कर बेहतरी की मांग करेंगे। धस्माना ने कहा की डीएवी प्रबंध तंत्र की लापरवाही के कारण हाल ही में डीएवी कॉलेज की मानसिंघवाला की ओर सड़क पर दीवार गिरने से एक युवती की मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि डीएवी डीबीएस व डीएवी इंटर कालेज के भवन 130 वर्ष से ले कर 80 वर्ष पुराने हैं जो जर्जर हो चुके हैं, मगर न तो सरकार को परवाह है न प्रबंध तंत्र को, उन्होंने नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों से इन मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके पांडे, उप प्राचार्य डॉ. अनिल पाल, छात्र संघ निदेशक अमित चौहान, डॉ. परितोष सिंह, डॉ. अटल बिहारी वाजपेयी, छात्र संघ मगन नेगी अध्यक्ष, दीपक राणा महासचिव, अनिकेत नेगी उपाध्यक्ष, दीपक सिंह शाह कोषाध्यक्ष, अंखिल गुलियाल छात्र संघ प्रतिनिधि व छात्र नेता मनोज राम कोठियाल ने धस्माना का मालार्पण कर व स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .