Sunday, May 18, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

प्रियंका गांधी खुद संभालेंगी रायबरेली-अमेठी की कमान, बनेगी रणनीति

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/05/24
in राजनीति, राज्य
प्रियंका गांधी खुद संभालेंगी रायबरेली-अमेठी की कमान, बनेगी रणनीति
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों की कमान अपने हाथ में ले ली है। सोमवार की शाम दोनों जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रियंका के भाई राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में हैं जबकि अमेठी से गांधी परिवार के बेहद करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। ये दोनों ही सीटें कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही हैं। रायबरेली जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रचार को गति देने के लिए रायबरेली के भुएमऊ स्थित गेस्ट हाउस में जिले के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रियंका शामिल होंगी।

इस बीच, अमेठी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका शाम चार बजे अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगी। उसके बाद वह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रायबरेली के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। सिंह ने बताया कि इस बैठक के बाद वह देर शाम अमेठी स्थित कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय आएंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी।

पार्टी सूत्रों ने रायबरेली में कहा कि प्रियंका के अपने भाई राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार के लिए जिले में रहने की उम्मीद है। राहुल आम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। प्रियंका गांधी गत तीन मई को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के वक्त अमेठी आयी थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह छह मई को आएंगी और पूरे चुनाव के दौरान अमेठी और रायबरेली में रहेंगी।

अमेठी से 15 साल तक सांसद रहे राहुल गांधी ने इस बार रायबरेली लोकसभा सीट से पिछले शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है। रायबरेली और अमेठी की हाई प्रोफाइल सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आगामी 20 मई को मतदान होगा। पिछली बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हारने वाले राहुल गांधी इस बार अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.