Friday, May 16, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

जूतों के फीतों से गला घोंटकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Frontier Desk by Frontier Desk
30/11/24
in अपराध संसार, देहरादून
जूतों के फीतों से गला घोंटकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • थाना पटेलनगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
  • प्रॉपर्टी डीलर की लाश दोस्त के रूम पर मिली

देहरादून। राजधानी के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में शनिवार सुबह को प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांजा माजरा खेड़री हरिद्वार का रहने वाला 41 साल का मंजेश कंबोज शुक्रवार को अपने दोस्त के पास यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में आया था। मंजेश कंबोज का दोस्त यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में किराए पर रहता है। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। शनिवार सुबह को जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक कमरे में गए और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

कमरे में मंजेश का शव पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच पड़ताल की। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। जांच पड़ताल के बाद कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि जूतों के फीतों से गला घोंटकर ही मंजेश कंबोज की हत्या की गई है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इसके अलावा पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर रही है। मृतक के मकान मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल है, जिसमें सचिन पुत्र नरेश कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार विगत 2 माह से किराये पर रह रहा था।

मृतक मंजेश की मृत्यु प्रथम दृष्टया संदिग्ध परिस्थितियों में होनी पाई गई है, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में मृतक हुए परिजनों के दिए गए तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने साथियों के साथ बैंक की कैश वैन से 18 लाख की लूट की घटना में वर्ष 2016 में कोतवाली विकासनगर से जेल जा चुका है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.