Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : जर्जर पुल पर उठे सवाल, तब आई याद, दुरुस्त करने विभाग ने अब मांगी रिपोर्ट

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/08/21
in उत्तराखंड, देहरादून, समाचार
उत्तराखंड : जर्जर पुल पर उठे सवाल, तब आई याद, दुरुस्त करने विभाग ने अब मांगी रिपोर्ट

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l  रानीपोखरी में पुराने पुल के टूटने और इसके बाद राज्यभर में पुराने व जर्जर पुलों की स्थिति पर उठे सवालों के बाद शासन ने इस पर एक्शन लिया है। शासन ने पीडब्ल्यूडी से राज्यभर में जर्जर और पुराने पुलों की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है।

एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी आरके सुधांशु ने विभाग के चीफ इंजीनियर हरिओम शर्मा को एक सप्ताह के भीतर पुलों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। यह भी कहा गया है कि जिन पुलों का सुधार विभागीय स्तर से हो सकता है, उनकी मरम्मत का कार्य तुरंत किया जाए। जिन पुलों के लिए शासन स्तर की अनुमति लेनी की जरूरत है, उनके प्रस्ताव जल्द शासन को भेजे जाएं।

रानीपोखरी पुल चर्चाओं में

तीन दिन बाद भी रानीपोखरी का पुल दून सहित पूरे राज्य में चर्चाओं में बना हुआ है। संडे सुबह पूर्व सीएम हरीश रावत ने रानीपोखरी जाकर स्थिति का जायजा लिया। अन्य विपक्षी पार्टियां और जन संगठन भी इस मामले को उठा रहे हैं। दरअसल इस बार राज्यभर में सड़कों और पुलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग हो रहा है। नदियां उफान पर हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर नये-पुराने और निर्माणाधीन पुल बह गये हैं। इससे यह बात भी साफ हुई है कि विभिन्न कारणों से कहीं न कहीं ये पुल पहले से ही कमजोर हो गए थे। प्रदेश के विभिन्न इलाकों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्र में पुलों की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है।

नहीं हुए सेफ्टी ऑडिट

राज्य में हर वर्ष पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने का प्रावधान है। इस वर्ष जब देहरादून के रायपुर से डोईवाला जाने वाले मार्ग पर थानों के निकट पुल में दरार दिखाई दी थी, तब शासन ने सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। इस घटना के बाद न तो शासन को रिपोर्ट की याद आई और न ही विभाग ने इस ओर ध्यान दिया। माना जा रहा है कि अगर समय से रिपोर्ट मिली होती तो रानीपोखरी जैसा मामला नहीं होता।

जल्द होगी पुलों की रिपेयरिंग

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु का कहना है कि सभी जिलों से पुलों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि जल्द से जल्द इन्हें दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाए जा सकें।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .