Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

रंग लाई रहाणे की कड़ी मेहनत!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/04/23
in खेल संसार
रंग लाई रहाणे की कड़ी मेहनत!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम में 15 महीने के बाद वापसी। जी हां, अनुभवी बल्‍लेबाज अजिंक्‍य रहाणे ने विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। 34 साल के रहाणे को उनकी कड़ी तपस्‍या का फल मिला है। बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 7 जून से द ओवल में डब्‍ल्‍यूटीसी 2023 फाइनल खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम इंडिया का एलान किया, जिसमें मुंबईकर अजिंक्‍य रहाणे की वापसी ने फैंस को खुश कर दिया। पता हो कि अजिंक्‍य रहाणे ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्‍ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2022 में खेला था। इसके बाद उन्‍हें श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी से ड्रॉप कर दिया गया।

रहाणे के टीम से बाहर होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनका अंतरराष्‍ट्रीय करियर अब समाप्‍त हो गया है। यह बात तब और पुख्‍ता लगने लगी जब रहाणे को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया। इतनी नकारात्‍मकता के बीच अजिंक्‍य रहाणे क्रीज पर डटे रहे। उनका एकमात्र लक्ष्‍य रहा खूब रन बनाना।

मुंबई के टॉप स्‍कोरर रहे

बेशक कई लोग मान रहे हैं कि आईपीएल 2023 में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए शानदार प्रदर्शन करने के कारण अजिंक्‍य रहाणे की भारतीय टीम में वापसी हुई है। यह एक हद तक सही बात है, लेकिन 15 महीनों में रहाणे ने घरेलू क्रिकेट खेलकर अपने बेसिक्‍स पर खूब काम किया।

उन्‍होंने रणजी ट्रॉफी में रन की झड़ी लगा दी। वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई के टॉप स्‍कोरर रहे। रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में 7 मैचों में 634 रन बनाए। इसमें एक दोहरा शतक और असम के खिलाफ 191 रन की पारी शामिल है।

इसके अलावा रहाणे के बल्‍ले की धूम मौजूदा आईपीएल में भी देखने को मिल रही है। सीएसके के लिए खेलते हुए अजिंक्‍य रहाणे ने आईपीएल 2023 में अब तक 5 पारियों में 209 रन बनाए हैं। पिछले सप्‍ताह कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 71 रन की पारी को फैंस लंबे समय नहीं भूल पाएंगे।

सूर्या ड्रॉप, रहाणे इन

अजिंक्‍य रहाणे को भाग्‍य का भी जबरदस्‍त साथ मिला है। श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण पहले ही डब्‍ल्‍यूटीसी 2023 फाइनल से बाहर हैं। सूर्यकुमार यादव टेस्‍ट में खुद को साबित नहीं कर पाए। सूर्या ने केवल 1 टेस्‍ट मैच खेला और उसमें 8 रन बनाए। अब देखना दिलचस्‍प होगा कि अजिंक्‍य रहाणे खुद को कमबैक किंग साबित कर पाते हैं या नहीं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .