प्रशांत किशोर बोले – राहुल गांधी इस बात को समझते ही नहीं कि BJP दशकों तक रहेगी मजबूत

नई दिल्ली l कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी के लिए अपनी कामयाब चुनावी रणनीतियों से बीजेपी का सपना तोड़ने वाले जाने-माने पेशेवर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अब कुछ ऐसा कहा है, जो बीजेपी के कानों को शहद से भी मीठे का अहसास कराने वाला है। पीके ने गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘बीजेपी ‘कई दशकों’ तक कहीं नहीं जाने वाली और राहुल गांधी के साथ समस्या यह है कि वह इस बात को समझते ही नहीं हैं।’

कुछ दिनों पहले तक प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं थीं। कन्हैया कुमार की कांग्रेस में एंट्री और जिग्नेश मेवानी के पार्टी के साथ आने के पीछे भी पीके को ही माना जा रहा था। लकिन उनके ताजा बयान से यह एक तरफ से साफ हो चुका है कि कांग्रेस में उनकी संभावित एंट्री खटाई में पड़ गई है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *