महाराष्ट्र में ‘संविधान स्टंट’ पर फंस गए राहुल गांधी! BJP बता रही अपमान

नई दिल्ली: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी हर जगह संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को सरकार में आने से रोकने के लिए राहुल गांधी ने संविधान का सहारा लिया था। ये अलग बात है कि लोकसभा में जीत नहीं मिली। हालांकि राहुल गांधी की राजनीति अभी भी संविधान के सहारे है। राज्यों में चुनावों में राहुल यही संविधान की प्रति लेकर रैलियां कर रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र के नागपुर में ‘लाल किताब’ बांटने पर अब कांग्रेस सांसद फंस गए हैं। भारतीय जनता पार्टी कुछ कथित तस्वीरें दिखाते हुए राहुल गांधी को घेर रही है।

असल में कांग्रेस ने पिछले दिन महाराष्ट्र में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ आयोजित किया था। यहां आने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को कथित रूप से संविधान की प्रतियां बांटी गई थीं। हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच लाल रंग की संविधान की प्रति पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में बांटी गई ‘लाल किताब’

भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में बांटी गई संविधान की प्रति ‘लाल किताब’ का तथाकथित वीडियो शेयर किया है। उस ‘लाल किताब’ पर ऊपर     ‘भारतीय संविधान’ लिखा हुआ था, लेकिन जब उसे खोला गया तो उसके अंदर के सारे पन्ने कोरे थे। इस किताब के पिछले कवर पर कांग्रेस के ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ के बारे में लिखा था। इस तथाकथित वीडियो को शेयर करते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा- ‘संविधान और बाबा अंबेडकर का अपमान, यही कांग्रेस की पहचान है।’

कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया- पूनावाला

शहजाद पूनावाला ने अपने बयान में कहा- ‘कांग्रेस का अपने सम्मेलन में तथाकथित रूप से संविधान की कॉपी बांटी। लाल रंग का कवर था, ब्लू रंग छोड़ दिया गया। अजब-गजब बात ये थी कि इस कॉपी में पन्ने खाली थे।’ बीजेपी नेता ने कहा- ‘ये संविधान का अपमान है। कांग्रेस ने बार-बार इस तरह से संविधान और बाबा अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस ने अंबेडकर को दो बार चुनाव हराया। हाल ही में उनकी तस्वीर जमीन पर रख दी गई।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने हर संवैधानिक संस्था का अपमान और मखौल उड़ाने का काम किया, ज्यूडिशियरी से लेकर इलेक्शन कमीशन तक। आज भी कांग्रेस वही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *