Saturday, May 10, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home कला संस्कृति

तीज पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
12/09/23
in कला संस्कृति, धर्म दर्शन
तीज पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के तृतिया तिथि को रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस विशेष व्रत को सुहागिन महिलाएं रखती है। इसके साथ ही वह भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की प्रतीमा बनाकर पूजा भी करती हैं। सुहागन महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार भी करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो महिलाएं हरतालिका तीज के दिन व्रत रखती हैं, उसके वैवाहिक जीवन में कभी भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती।

इसके साथ ही दाम्पत्य जीवन में खुशहाली भरी रहती है। कहा जाता है कि हरतालिका व्रत पति की लंबी आयु और पति की सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करते हैं। हरतालिका तीज के दिन कई महिलाएं एक साथ जुटकर एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगती हैं, दिन भर गीत गाकर शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा कर कथा सुनती हैं। साथ ही भगवान शिव के आशीर्वाद भी प्राप्त करती हैं। इस साल हरतालिका तीज पर कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। तो आइए उन शुभ योगों के बारे में जानते हैं।

हरतालिका व्रत 2023 का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज की शुभ तिथि 17 सितंबर 2023 दिन रविवार को 11 बजकर 08 मिनट से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति अगले दिन यानी 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। सनातन धर्म में उदया तिथि में कोई भी पूजा-पाठ किया जाता है, इसलिए हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 6 बजकर 7 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति सुबह के 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। जो भी महिलाएं हरतालिक तीज की पूजा करनी चाहती हैं, वे इस शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकती हैं।

हरतालिका तीज 2023 पर बन रहे हैं शुभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं, जिससे यह व्रत खास बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन इंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। ज्योतिषियों का कहना हैं कि इस दिन रवियोग का भी योग निर्माण हो रहा है। जो दोपहर के 12 बजकर 8 मिनट से लेकर पूरी रात रहने वाला है।

हरतालिका तीज व्रत की पूजा विधि

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाओं को सुबह उठकर स्नान करना चाहिए, इसके साथ ही नए वस्त्र पहनना चाहिए।
  • इसके बाद शुभ मुहूर्त में दीपक जलाकर व्रत का संकल्प ले और पूजा करें।
  • पूजा करने से पहले भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा बनाएं।
  • इन तीनों देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा करें।
  • व्रत का पाठ करें और भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान श्री गणेश की आरती जरूर करें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा करते समय माता पार्वती के लिए ‘ॐ उमायै नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • भगवान भोलेनाथ के लिए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का लगातार जाप करते रहें।
  • अंत में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान श्री गणेश की पार्थना करें और सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.