Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : राशनकार्ड धारकों को अब इन चीजों पर मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
12/04/23
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : राशनकार्ड धारकों को अब इन चीजों पर मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार राज्य के 13 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों को हर महीने दो किलो चीनी और एक किलो नमक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। इसमें एक लाख 80 हजार अंत्योदय और 11.50 लाख प्राथमिक घरेलू राशन कार्ड धारक शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य राशन कार्ड धारकों को भी इतनी ही मात्रा में सरकारी राशन की दुकानों से हर महीने चीनी और नमक दिया जाएगा। इसके लिए आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिया जाएगा
मंत्री ने कहा राज्य के सभी 23 लाख राशनकार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से दो किलो चीनी और एक किलो नमक देगी। इसके लिए राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिया जाएगा। अधिकारियों को लाभांश के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा सरकार राज्य के अंत्योदय परिवारों को मुफ्त तीन गैस रिफिल सिलिंडर दे रही है। एक लाख 76 परिवार इससे जुड़े हैं। एक लाख 36 हजार परिवार मुफ्त गैस रिफिल का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन कुछ परिवारों ने मुफ्त गैस रिफिल सिलिंडर नहीं लिए। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य भर में इसका सर्वे कर हर जिले से इस संबंध में रिपोर्ट दी जाए।
पात्र लोगों के खाते में सीधे धनराशि देने पर विचार

मंत्री ने कहा कुछ लोग मुफ्त गैस रिफिल नहीं ले रहे हैं, इसकी एक वजह यह हो सकती है कि इसके लिए संबंधित से पहले कुछ धनराशि ली जाती है, हालांकि यह धनराशि बाद में लौटा दी जाती है। मंत्री ने कहा गैस कंपनियों और विभाग से इसका परीक्षण करने के लिए कहा गया है। इस पर भी विचार किया जा रहा है कि इसके लिए पात्र लोगों के खाते में सीधे धनराशि दे दी जाए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .