Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

चेन्नई में बजा रविचंद्रन अश्विन का डंका, 6 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/09/24
in खेल संसार
चेन्नई में बजा रविचंद्रन अश्विन का डंका, 6 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमएम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से करारी शिकस्त दे दी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 515 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने चौथे दिन की शुरुआत चार विकेट पर 158 रन से आगे से करते हुए पहले सत्र के अंदर 76 रन जोड़ कर बाकी बचे छह विकेट गंवा दिए. भारत की इस जीत में स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का अहम योगदान रहा. अश्विन ने 147 साल के टेस्ट क्रिकेट में वह कारनामा कर दिया, जोकि अब तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था.

147 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

अश्विन ने चेन्नई के अपने घरेलू मैदान पर पहली पारी में 133 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रनों की शतकीय पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में उनका यह छठा शतक था. उन्होंने हालांकि पहली पारी में कोई विकेट अपने नाम नहीं किया. दूसरी पारी में अश्विन की बल्लेबाजी ही नहीं आई. लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल कर दिया.

38 साल के स्पिनर अश्विन ने दूसरी पारी में पंजा खोलते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. उन्होंने 88 रन देकर छह विकेट चटकाए और टेस्ट क्रिकेट में 37वीं बार 5 विकेट हॉल लिया. अश्विन ने इसके साथ ही अपने नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है.

अश्विन अब 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही मैदान पर शतक बनाने के अलावा उसी मैच में 5 विकेट हॉल भी लिया है. अश्विन ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो बार यह कमाल कर दिया. अश्विन ने इससे पहले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में शतक (106)बनाने के अलावा 43 रन पर 5 विकेट हॉल लिए थे.

भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक चौथी बार एक ही टेस्ट में शतक बनाने के अलावा 5 विकेट हॉल भी लिए हैं. इस लिस्ट में इयान बॉथम पांच बार यह कमाल कर चुके हैं.

पहले टेस्ट मैच की बात करें तो बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हसन शांत ने सबसे ज्यादा 82 रन का योगदान दिया. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने छह जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए. बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 158 रन से आगे से करते हुए पहले सत्र के अंदर 76 रन जोड़ कर बाकी बचे छह विकेट गंवा दिए.

भारत ने इस मैच की पहली पारी में अश्विन (113) और जडेजा (86) के बीच सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी के दम पर 376 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पहली पारी को 149 रन पर समेट दिया था. भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित की थी. टीम के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 119 जबकि टेस्ट में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 109 रन का योगदान दिया था.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .