Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

रवींद्र जडेजा नहीं तो कौन? एमएस धोनी का उत्तराधिकारी चुनने के लिए मझधार में CSK

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
03/05/22
in खेल संसार
रवींद्र जडेजा नहीं तो कौन? एमएस धोनी का उत्तराधिकारी चुनने के लिए मझधार में CSK
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है. चार बार की चैम्पियन टीम के पास लगातार प्लेऑफ, फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड है. शुरुआत से लेकर अभी तक टीम की कमान भारत के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने संभाली. लेकिन आईपीएल 2022 कुछ बदलाव के साथ आया, जो बेहतर नतीजे नहीं दे पाया.

आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ी और रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई. हर कोई इस फैसले से हैरान था, साथ ही जडेजा को नए रोल में देखने का इंतज़ार भी कर रहा था. लेकिन रवींद्र जडेजा इस रोल में सफल नहीं हो पाए. चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआती आठ में से 6 मैच गंवा दिए.

ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को संभालनी पड़ी और चेन्नई को जीत भी मिल गई. सवाल ये होता है कि अगर उत्तराधिकारी के तौर पर रवींद्र जडेजा का फैसला सही साबित नहीं हुआ, तो अब एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स आगे किसपर भरोसा जताएंगे.

जडेजा नहीं तो कौन?

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस पूरे वाकये के बीच बेहतरीन बात कही कि अगर महेंद्र सिंह धोनी किसी टीम का हिस्सा हैं, तो उन्हें ही लीड करना होगा. यही चेन्नई के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक भी साबित हो रहा है, क्योंकि एमएस धोनी का रिप्लेसमेंट ढूंढना आसान नहीं है.

रवींद्र जडेजा के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स में कप्तानी का ऑप्शन तलाशें तो ड्वेन ब्रावो, मोइन अली जैसे खिलाड़ी मिलते हैं जो अनुभवी भी हैं. लेकिन इनके हाथ में लंबे वक्त के लिए कमान नहीं सौंपी जा सकती है. यही वजह है कि ट्रांजिशन के इस पीरियड में चेन्नई को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स को अब अगले ऑक्शन का इंतज़ार करना पड़ सकता है, जहां उसे ऐसे खिलाड़ी की तलाश होगी जो लीडर भी बन सके. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ से फाफ डु प्लेसिस निकल गए, जो कप्तानी के लिए बेहतरीन च्वाइस हो सकते थे. अब वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान बन गए हैं.

क्या अगला सीजन भी खेलेंगे धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 40 साल हो गई है, जब उन्होंने कप्तानी छोड़ी तब यह संदेश गया कि वह ट्रांजिशन पीरियड के दौरान यहां खेलना चाहते हैं और आगे संन्यास की सोच सकते हैं. लेकिन अब वह फिर कप्तान बन गए हैं, ऐसे में सवाल ये होता है कि क्या एमएस धोनी अगला सीजन खेलने के लिए तैयार हैं. उनसे सवाल भी हुआ था, जिसके जवाब में एमएस धोनी ने कहा था कि आप मुझे पीली जर्सी में ही देखोगे, वो ये होगी या दूसरी (सपोर्ट स्टाफ) इसका कुछ नहीं कह सकते.

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान- (आईपीएल में)

एमएस धोनी- 191 मैच, 117 जीत, 73 हार
रवींद्र जडेजा- 8 मैच, 2 जीत, 6 हार
सुरेश रैना- 5 मैच, 1 जीत, 3 हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .