Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

केदारनाथ पहुंचकर सीम धामी ने निर्माण कार्यों, यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/04/22
in उत्तराखंड, देहरादून
केदारनाथ पहुंचकर सीम धामी ने निर्माण कार्यों, यात्रा तैयारियों का लिया जायजा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l अगले माह की शुरूआत में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मंदिर परिसर में पहुंच कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों एवं आगामी यात्रा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया ।
मुख्यमंत्री ने रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ को जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने केदारनाथ परिसर के आसपास पहाड़ी शैली में बनाए जा रहे भवनों के निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली।

परिसर का भ्रमण करते हुए धामी ने केदार घाटी के निर्माण में अहम योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल जाना एवं उनकी समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों को उनके कार्य के लिए धन्यवाद भी किया। इस समय केदारनाथ में करीब 700 मजदूर निर्माण कार्य में लगे हैं ।

धामी ने मंदिर परिसर के आसपास मुख्य मार्ग में अस्त-व्यस्त पड़े मलबे तथा निर्माण सामग्री को हटाए जाने के निर्देश देते हुए बर्फ पिघलने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने को कहा।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार बनाया जाएगा तथा बरसात के दौरान पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था विकसित की जाएगी और केदारघाटी में ‘ब्रह्म कमल वाटर पार्क’ का निर्माण किया जाएगा ।

धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न के अनुसार, केदारपुरी के निर्माण पर जोर देते हुए मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के किनारे सुरक्षा दीवार के साथ रेलिंग भी लगाए जाने का निर्देश दिया तथा वासुकी ताल ट्रैक को विकसित करने के लिए शीघ्र कार्य शुरू करने को कहा।

उच्च गढ़वाल हिमालय में 11,750 फुट की उंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को प्रात: 06:25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि, चारधाम यात्रा की शुरूआत तीन मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही हो जाएगी । बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुलेंगे ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .