उत्तराखंड : असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

देहरादून l असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.gov.in पर आवेदन का स्टेप्स दिया गया है.

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तारीख तक आवेदन कर दें. क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.

योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पोस्टग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत अंक के साथ संबंधित विषय में नेट और जेआरएफ होना चाहिए. अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष 42 वर्ष होना चाहिए. आयु सीमा में छूट से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ukpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *