उत्तराखंड : असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

देहरादून l उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के कुल 455 रिक्त पदों पर चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसरों के कुल 455 पद भरे जाने हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आगामी 24 दिसंबर-2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के माध्यम से 26 विषयों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन की लास्ट डेट क्योंकि 24 दिसंबर है, इसलिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए महज 20 दिन का समय बचा है। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.gov.in/latestupdate/index/1091-Recruitments पर क्लिक करें। यहां आपको शैक्षिक योग्यता और आवेदन संबंधी दूसरी जानकारियां मिल जाएंगी। समय कम है, इसलिए जितना जल्दी हो नोटिफिकेशन पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर दें।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *