ऑफिसर समेत अन्‍य पदों पर निकली भर्ती, सैलरी होगी 50 हजार तक

नई दिल्‍ली l भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर- I, ट्रेनी ऑफिसर- I और प्रोजेक्ट ऑफिसर- I पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्‍मीदवार 19 मई तक निर्धारित आवेदन प्रारूप में अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं. उम्‍मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर विजिट कर एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा और इंटरव्‍यू की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, आवेदन कैसे करें, परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस, एग्‍जाम डेट, रिजल्‍ट डेट आदि की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक करें.

जारी पदों का विवरण
ट्रेनी इंजीनियर-I: 20 पद
प्रोजेक्‍ट ऑफिसर-I: 01 पद
ट्रेनी ऑफिसर-I: 02 पद
कुल – 23 पद

सभी पदों के लिए आवेदन की निर्धारित योग्‍यताएं अलग अलग हैं. उम्‍मीदवार की शैक्षणिक योग्‍यता और आयुसीमा पदानुसार होनी चाहिए जिसकी विस्‍तृत जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी. चयनित होने पर उम्‍मीदवार अधिकतम 50,000/- रुपये मासिक वेतन पर नौकरी पर रखे जाएंगे. अप्‍लाई करने के लिए उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और दिए गए एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा. इस फॉर्म को भरकर इसकी हॉर्ड कॉपी 19 मई से पहले इस पते पर भेजनी होगी.
पता- सीनियर डिप्‍टी मैनेजर (CS, FTD, HR&A) भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड, प्‍लॉट नंबर L-1, MIDC इंडस्ट्रियल एरिया, नवी मुंबई.


खबर इनपुट एजेन्सी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *