Tuesday, May 5, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home टेक वर्ल्ड

रिलायंस जियो ने मई 2024 में जोड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल यूजर्स, इतने मिलियन हो गई संख्या

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/07/24
in टेक वर्ल्ड
रिलायंस जियो ने मई 2024 में जोड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल यूजर्स, इतने मिलियन हो गई संख्या

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मई 2024 में भी नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को पीछे छोड़ दिया है. जबकि वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के कस्टमर्स बेस में गिरावट देखने को मिली है. टेलीकॉम सेक्टर के रेग्यूलेटर ट्राई ने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स बेस को लेकर डेटा जारी किया है.

ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) के डेटा के मुताबिक जियो ने मई में 2.20 मिलियन नए यूजर्स जोड़े हैं जो पिछले महीने के मुकाबले 0.46 फीसदी ज्यादा है. भारती एयरटेल ने 1.25 मिलियन नए यूजर्स जोड़े हैं जो कि पिछले महीने के मुकाबले 0.32 फीसदी ज्यादा है. जबकि वोडाफोन आइडिया के कस्टमर्स बेस में इस महीने में भी कमी आई है और 924,797 यूजर्स मई में घटे हैं जो कि पिछले तीन महीने में सबसे बड़ी गिरावट है.

रेग्यूलेटर के डेटा के मुताबिक रिलायंस जियो का नेट कस्टमर्स बेस बढ़कर 474.62 मिलियन पर जा पहुंचा है जो अप्रैल 2024 में 472.42 मिलियन रहा था. भारती एयरटेल का यूजर्स बेस 387.76 मिलियन रहा है जो अप्रैल में 386.51 मिलियन रहा था. जबकि वोडाफोन आइडिया का कस्टमर्स बेस मई में 218.157 मिलियन रहा है जो अप्रैल के 219.082 मिलियन रहा था. वायरलेस फोन में जियो का मार्केट शेयर बढ़कर 40.60 फीसदी पर आ गया है जबकि एयरटेल का मार्केट शेयर 33.17 फीसदी है जबकि वोडाफोन आइडिया की हिस्सेदारी 18.66 फीसदी घटकर रह गई है.

जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट के मुताबिक ये लगातार 27वां महीना है जब जियो के सब्सक्राइबर्स बेस में उछाल देखने को मिला है. मई 2022 के बाद से रिलायंस जियो ने हर महीने 0.7 मिलियन से लेकर 4.2 मिलियन नए यूजर्स जोड़े हैं. जियो का एक्टिव सब-एडीशन भी मई 2024 में 3.5 मिलियन रहा है जो कि अप्रैल 2024 के 3 मिलियन से बेहतर है. जियो का वीएलआर रेश्यो मई 2024 में सुधार होकर 92.1 फीसदी रहा है जो अप्रैल के 91.7 फीसदी से ज्यादा है. एयरटेल का वीएलआर 99.1 फीसदी रहा है जबकि वोडाफोन आइडिया का वीएलआर 87.5 फीसदी रहा है.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .