मुस्लिम युवक के साथ मारपीट व धार्मिक अपमान का मामला गर्माया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक मुस्लिम युवक के साथ कथित रूप से मारपीट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर प्रदेश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित एक पत्र में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मुस्लिम युवक को पकड़कर न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे अपमानित करते हुए धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

Religious Insult Row Heats Up in Doon

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य सरकार लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती के दावे करती रही है, लेकिन राजधानी में इस तरह की घटनाएं उन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

मामले को लेकर यह भी कहा गया है कि इस घटना से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश के मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का कारण बन सकती हैं।

पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून का राज कायम रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *