Wednesday, March 18, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

चारधाम के शीतकालीन प्रवास में धार्मिक अनुष्ठान, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर यह रहा खास

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/01/24
in उत्तराखंड, देहरादून
चारधाम के शीतकालीन प्रवास में धार्मिक अनुष्ठान, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर यह रहा खास

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : अयोध्या में राम मंदिर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री सहित चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। अखंड रामायण, सुंदरकांड के पाठ हुए। भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। सभी मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन होन के साथ ही प्रसाद वितरण हुआ।

जोशीमठ में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ समेत श्री योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। भजन कीर्तन, अखंड रामायण और सुंदरकांड का पाठ किया गया। भगवान राम और राम परिवार की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा जोशीमठ बाजार भ्रमण के बाद श्री नृसिह मंदिर पहुंची। मंदिरों को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। प्रसाद वितरण किया गया।

केदारनाथ धाम में जलाए गए 108 घी के दीपक

केदारनाथ धाम में ललित बाबा आश्रम में 108 घी के दीपक जलाए गए। मंदिर परिसर में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने बाहर परिसर में दीपक जलाए। बाबा केदारनाथ के शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में अखण्ड रामायण, भजन कीर्तन और हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। प्रसाद वितरण किया गया। विभिन्न महिला मंगल दलों और भजन कीर्तन मंडलियों की ओर से भजन गाए गए।

मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में भी हुई पूजा

मां गंगा के शीत कालीन प्रवास मुखीमठ(मुखबा) गांव में सेामवार को विशेष पूजा अर्चना की गई। राम रक्षा स्तोत्र पाठ के साथ ही गंगा सहस्त्रनाम, गंगा लहरी का भी पाठ किया गया। शाम को राम भजन कीर्तन के साथ आरती, दीप प्रज्वलन हुआ। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण हुआ। पूरे देश वासियों की सुख समृद्धि को प्रार्थना भी की गई।

यमुनोत्री के प्रवास स्थल पर राम रक्षा स्तोत्र पाठ

मां यमुना के शीत प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में भी सोमवार को सुबह विशेष पूजन अर्चना और हवन किया गया। राम रक्षा स्तोत्र पाठ किया गया। शाम को राम भजन कीर्तन के साथ भव्य आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .