Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

पहाड़ में भी चल पड़ा लाउडस्पीकर हटाओ अभियान, 11 धार्मिक स्थलों से हटवाए लाउडस्पीकर

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/06/22
in उत्तराखंड, समाचार
पहाड़ में भी चल पड़ा लाउडस्पीकर हटाओ अभियान, 11 धार्मिक स्थलों से हटवाए लाउडस्पीकर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अल्मोड़ा: पिछले दिनों धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर पूरे देश में सवाल उठने शुरू हुए थे। न्यायालयों में तमाम लोगों ने पीआईएल आदि दाखिल कर इन्हें उतरवाने की मांग की थी। यूपी में जोर-शोर से अभियान चल रहा है और उत्तराखंड में भी लाउडस्पीकर उतारने का अभियान जारी है। अभियान शुरू होने के 3 दिन के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। शहरों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी अभियान को रफ्तार मिलने लगी है। अल्मोड़ा में धार्मिक स्थलों पर नियमों के विरुद्ध लगे लाउडस्पीकर और ध्वनि यंत्रों को उतरवाने का काम जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने 11 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए। जिन धार्मिक स्थलों ने लाउडस्पीकर के लिए अनुमति नहीं ली है, उन्हें पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस देने के बाद भी जिन्होंने परमिशन नहीं ली, उन धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए जा रहे हैं।

उत्तराखंड पुलिस ने 1 जून से धार्मिक स्थलों में नियमों के विरुद्ध लगे लाउडस्पीकर हटाने को लेकर अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अल्मोड़ा में लाउडस्पीकर का प्रयोग करने वाले कुल 45 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया गया। इनमें से सिर्फ दो धार्मिक स्थलों के पास ही अनुमति थी, जबकि 43 धार्मिक स्थलों में बिना परमिशन के लाउडस्पीकर बज रहे थे। पुलिस ने इन सभी को नोटिस जारी किए। नोटिस में समय सीमा के भीतर अनुमति लेने की बात लिखी गई थी, लेकिन इसके बावजूद धार्मिक स्थलों की ओर से अनुमति नहीं ली गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस टीम ने 11 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर और ध्वनि यंत्रों को हटवाया। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि बिना अनुमति धार्मिक स्थलों में लगे लाउडस्पीकरों को हटवाया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .