Saturday, March 14, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : रिटायर्ड कृषि अधिकारी ने बनाया विशाल जंगल, मिल सकता है 400 करोड़ का मुआवजा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/02/22
in उत्तराखंड, समाचार
उत्तराखंड : रिटायर्ड कृषि अधिकारी ने बनाया विशाल जंगल, मिल सकता है 400 करोड़ का मुआवजा

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

टिहरी गढ़वाल l उत्तराखंड के एक रिटायर्ड अधिकारी इन दिनों पेड़ों को सहेजने की अपनी मुहिम के लिए चर्चा में हैं। चर्चा इसलिए भी है क्योंकि इनकी मेहनत ने रेलवे जैसे महकमे को घुटनों पर ला दिया है। इस रिटायर्ड कृषि अधिकारी ने खाली पड़ी जमीन पर इतने फलदार पौधे लगाए कि पूरा जंगल तैयार हो गया। अब इस जंगल के बीच ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का काम होना है। अगर रेलवे को लाइन बिछाने के लिए पेड़ काटने पड़े तो इसके लिए रिटायर्ड अधिकारी को पूरे 400 करोड़ का मुआवजा देना होगा।

मामला मलेथा का है। जहां पूर्व जिला कृषि अधिकारी अनिल किशोर जोशी ने 34 लोगों की सिंचित जमीन किराए पर ली थी। यहां उन्होंने 7 लाख पौधे शहतूत और 3 लाख अन्य फलदार पौधे लगाए, जो कि अब पेड़ बन गए हैं। साल 2013 में रेलवे ने मलेथा में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन को लेकर सर्वे किया। यहां अब रेलवे स्टेशन बनना है। इस रेलवे लाइन की जद में अनिल किशोर जोशी का जंगल भी आ रहा है।

नियम के अनुसार जमीन पर जिसकी संपत्ति होती है, मुआवजे का पात्र भी वही होता है। 2017 में रेलवे के विशेषज्ञों के सर्वे के दौरान पता चला कि अनिल जोशी के बगीचे में 714240 शहतूत और 263980 अन्य फलदार पौधे हैं। नियम के अनुसार एक फलदार पौधे का मुआवजा 2,196 रुपये तय है। इस हिसाब से मुआवजा 400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

इतना भारी मुआवजा तय होने के बाद प्रशासन ने अनिल जोशी को बुलाकर कहा कि संतरे के पेड़ के लिए 2,196 रुपये तय है, जबकि शहतूत का पेड़ फलदार वृक्ष नहीं है। इसलिए प्रत्येक पेड़ के लिए 4.50 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। अनिल हाईकोर्ट पहुंचे तो हाईकोर्ट ने उद्यान विभाग से पूछा कि क्या शहतूत का पेड़ फलदार वृक्ष नहीं है। तब उद्यान विभाग ने उसे फलदार वृक्ष माना। यानी उसका मुआवजा भी बाकी फलदार प्लांट के बराबर होगा। जो कि करीब 4 सौ करोड़ रुपये है। यह देश में व्यक्तिगत मुआवजे की शायद सबसे बड़ी राशि होगी। मामला अब मुआवजे के लिए बने ट्रिब्यूनल में पहुंच गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .