Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

रिटायर्ड अफसर के साथ 1 करोड़ की ठगी, बैंक वाला ही निकला धोखेबाज

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/10/22
in अपराध संसार, राज्य
रिटायर्ड अफसर के साथ 1 करोड़ की ठगी, बैंक वाला ही निकला धोखेबाज

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गुरुग्राम: लोकसभा के एक सेवानिवृत्त सुरक्षा उप निदेशक से 1 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश के बहाने की गई। ठगी का आरोप भी एक्सिस बैंक के एक अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी और उसकी पत्नी पर लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम के सेक्टर-43 के निवासी बीएल आहूजा (83) नवंबर 2000 में लोकसभा में उप निदेशक (सुरक्षा) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह माहेश्वरी को 2013 से जानते थे, जब वह आईसीआईसीआई बैंक में काम करता था।

1 लाख 30 हजार के दिए चेक
आहूजा ने कहा कि माहेश्वरी ने उन्हें सलाह दी कि वह पैसे बैंक में रखने के बजाय म्यूचुअल फंड में लगाएं। आहूजा ने 2018 में उन्हें 1 करोड़ रुपये के दो चेक दिए। मार्च 2019 में, उन्होंने विप्रो के शेयरों में निवेश करने के लिए 30 लाख रुपये का एक और चेक दिया।

अमेरिका से आए बेटे ने की जांच तो हुआ खुलासा
आहूजा ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले उनके बेटे ने माहेश्वरी से कई बार निवेश की स्थिति के बारे में पूछा, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज साझा किए। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 में कोविड-19 के दौरान जब उनका बेटा भारत आया तो उसने वित्तीय विवरणों की जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी। एक बार फिर उसने माहेश्वरी से रिटेल ब्रोकरेज खातों और विवरणों की जानकारी मांगी, लेकिन माहेश्वरी ने उनसे झूठे वादे किए।

फोन से लिया ओटीपी भी
आहूजा के बेटे ने तब स्थानीय ब्रोकरेज कार्यालय से संपर्क किया और पता चला कि माहेश्वरी कथित तौर पर अपनी पत्नी अर्चना के साथ एक सब-ब्रोकरेज चलाता है। आरोपियों ने कथित तौर पर बिना अनुमति के आहूजा के बारे में जानकारी हासिल की और उनके फोन से ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) प्राप्त करके खाते पर नियंत्रण कर लिया, जिसके चलते आहूजा को शिकायत दर्ज कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस ने कहा कि दंपति के खिलाफ सुशांत लोक थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 , 471 , 120-बी, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुशांत लोक पुलिस थाने के प्रभारी दीपक कुमार ने कहा, ‘शिकायत के आधार पर, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .