Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

रिटायर्ड फौजी से ठगी, भाजपा नेता पर लगा 11 लाख लूटने का आरोप!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/09/23
in अपराध संसार, राज्य
रिटायर्ड फौजी से ठगी, भाजपा नेता पर लगा 11 लाख लूटने का आरोप!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर ठगी का आरोप लगा है. इस भाजपा नेता का नाम मुकेश वाल्मीकि है जोकि अनुसूची मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है. इस भाजपा नेता पर एक रिटायर्ड फौजी के बेटे से खाद्य निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगा है. आरोपों के मुताबिक भाजपा नेता ने पीड़ित व्यक्ति को जान से मारने की धमकी भी दी.

शिकायत के बाद जिले के एसएसपी ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया है. एसएसपी के आदेश पर थाना सीबीगंज में भाजपा नेता के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है. पूरे मामले में बरेली के एसएसपी खुले सुशीलचंद भान ने कहा है कि पुलिस केस की पड़ताल कर रही है, इस बीच आरोपी भाजपा नेता फरार है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

मुरादाबाद के रहने वाले रिटायर्ड फौजी लल्लन लाल का आरोप है कि कुछ महीने पहले उन्होंने बरेली के थाना सीवीगंज क्षेत्र के रहने वाले भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि के संपर्क किया था. भाजपा के नेता ने कहा कि राजनीति में उनकी बहुत अच्छी पकड़ है. बड़े-बड़े नेताओं से संपर्क है. मैं तुम्हारे छोटे बेटे की नौकरी खाद निगम में लगवा दूंगा. इस काम में 11 लाख रुपये खर्च होंगे. बतौर एडवांस अभी एक लाख रुपया देना होगा.

रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता को एक लाख रुपए दे दिए. उसके बाद उनके बेटे को खाद्य निगम जयपुर राजस्थान का जॉइनिंग लेटर थमा दिया गया. इसके बाद भाजपा नेता 10 लाख रुपए और ले लिये.

पैसे वापस मांगे तो दी धमकी

रिटायर्ड फौजी का बेटा जॉइनिंग लेटर लेकर जब जयपुर एफसीआई कार्यालय पहुंचा तो सारा भेद खुल गया. वह फर्जी लेटर था. उसे महसूस हुआ कि वह फर्जीवाड़े शिकार हो चुका है. बाद में पीड़ित फौजी परिवार ने भाजपा नेता से पैसे वापस मांगे तो वह आना कानी करने लगा. रकम वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई.

लंबे समय तक जब पीड़ित की रकम वापस नहीं हुई तो उसने बरेली के एसएसपी से शिकायत की. एसएसपी ने अब पूरे मामले को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं. लेकिन भाजपा नेता फरार है.

पहले भी की है धोखाधड़ी

पीड़ित फौजी का कहना है कि आरोपी भाजपा नेता इससे पहले भी कई लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर चुका है. पीड़ित विकास के मुताबिक जब ठगी के शिकार लोग पैसे मांगते हैं तो वह लोगों को जान से मारने की धमकी देता है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .