Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

जलागम भर्ती प्रक्रिया में हुई जमकर धांधली : कांग्रेस

Frontier Desk by Frontier Desk
08/07/24
in देहरादून
जलागम भर्ती प्रक्रिया में हुई जमकर धांधली : कांग्रेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आउटसोर्सिंग कंपनी ने आवेदकों से मांगा तीन माह का वेतनः चमोली
पैसा डिपॉजिट करने वालों को ही इंटरव्यू में बुलाने का भी लगा आरोप

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य संदीप चमोली ने जलागम विभाग में आउटसोर्सिंग एजेंसी टीडीएस की और से कराई गई भर्ती प्रक्रिया में धांधली होने का आरोप लगाया है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संदीप चमोली ने कहा कि फरवरी 2024 में जलागम प्रबंधन डिपार्टमेंट के यूसीआरआरएफ प्रोजेक्ट के तहत टीडीएस आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से एक विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। इस विज्ञप्ति में अनगिनत खामियां हैं और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है।

शीघ्र इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने और शासनादेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित अधिकारियों पर भी दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। संदीप चमोली ने बताया कि अगस्त 2023 में जारी उत्तराखंड शासन के एक शासनादेश के तहत उत्तराखंड में आउटसोर्स के माध्यम से की जाने वाली सभी भर्तीयों को रोजगार ‘प्रयाग पोर्टल’ के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की और से 11 अगस्त 2023 को जारी शासनादेश में, सभी विभागों को स्पष्ट तौर पर आदेशित किया गया था, मगर जलागम विभाग ने इस शासनादेश का खुला उल्लंघन किया, बगैर रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से इस भर्ती को आयोजित किया गया।

टीडीएस कंपनी ने जब विज्ञप्ति जारी की तो विज्ञप्ति में पदों का ब्यौरा, अनिवार्य अर्हता, अधिमानी अर्हता आदि का कोई ब्यौरा मेंशन नहीं किया गया और ना ही टीडीएस कंपनी की वेबसाइट में इस भर्ती को लेकर कोई जानकारी जारी की गई।

उन्होने आरोप लगाया कि टीडीएस कंपनी की और से इंटरव्यू से पूर्व ही आवेदकों से रूपयों की डिमांड की जाने लगी। बोला जाने लगा कि जो कंपनी के अकाउंट में 3 महीने की सैलरी एडवांस में डालेंगे, उन्हीं का सेलेक्शन किया जाएगा। इस कारण कई सारे आवेदकों ने 3 महीने की सैलरी इंटरव्यू से पहले ही कंपनी के एचडीएफसी वाले अकाउंट संख्या-50200077315221 में डिपॉजिट की। तो इस प्रकार से लाखों का भ्रष्टाचार इस भर्ती के अंतर्गत किया गया है।

कहा कि कंपनी के इस अकाउंट नंबर की जांच की जाए। इसी अकाउंट नंबर में अप्रैल 2024 से लेकर अब तक लाखों रूपयां कई आवेदकों ने ट्रांसफर किया है। जिन आवेदकों ने एडवांस में इस कंपनी को रुपए दिए हैं, अधिकांश उन्हीं आवेदकों को इंटरव्यू में बुलाया जा रहा है।

संदीप चमोली ने भर्ती को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने, प्रकरण की जांच को एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। अब जो युवा टसीडीएस कंपनी के इस कृत को उजागर कर रहे हैं उन युवाओं को कंपनी की और से धमकाया जा रहा है उनका भविष्य खराब करने की धमकी दी जा रही है और कहां जा रहा है|

यह कंपनी एक भाजपा के वरिष्ठ नेता की है जो उत्तराखंड में महत्वपूर्ण पदों पर रहा है है उनके नाम से प्रदेश के युवाओं को डराया धमकाया जा रहा है इस प्रकरण की भी जांच की मांग की है। प्रेसवार्ता में मधुसूदन सुंदरियाल कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस, प्रदेश सचिव डॉ नोमान, नवनीत कुकरेती, अभय कथुरिया व प्रिंस शर्मा आदि मौजूद रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .