उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी ऋतु खंडूड़ी!

देहरादून l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तमाम मिथकों को तोड़ते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए। बुधवार को देहरादून में हुआ मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट में युवा विधायकों को शामिल किया तो वहीं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी के रूप में राज्य को पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष मिली है।

बीजेपी ने कोटद्वार विधायक और बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। इससे पहले पार्टी नेतृत्व महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात भी कह चुका है। ऋतु खंडूड़ी दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में ऋतु खंडूड़ी पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव जीती थीं। इस बार बीजेपी ने उन्हें कोटद्वार से मैदान में उतारा, और वो एक बार फिर चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। वैसे तो विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अब तक सीनियर विधायकों को ही जिम्मेदारी दी जाती रही है, लेकिन इस बार हाईकमान ने ऋतु खंडूड़ी के नाम पर सहमति जताकर बड़ा फैसला लिया।

ऋतु खंडूड़ी चमोली की बहू हैं। उनके पति राजेश भूषण बेंजवाल बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात हैं। पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से 2012 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी को हार का सामना करना पड़ा था, उसी कोटद्वार सीट पर उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी ने जीत दर्ज कर पिता की हार का बदला लिया है। कोटद्वार विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नेगी को 3687 वोटों से हराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *