Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

टीम इंडिया से बाहर हुए रोहित के 3 सबसे बड़े हथियार!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/05/23
in खेल संसार
टीम इंडिया से बाहर हुए रोहित के 3 सबसे बड़े हथियार!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल (WTC Final) मुकाबले से पहले दोनों टीमें अपनी अंतिम तैयरियों में जुट गई हैं. जहां बीसीसीआई ने आईपीएल (IPL 2023) से फ्री हुए कुछ खिलाड़ियों को इंग्लैंड भेज दिया है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड में काउंटी खेल रहे हैं. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है. 2021 में टीम इंडिया को फाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी खिताब के साथ देश लौटना चाहेगी.

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर उनकी टीम के खिलाड़ियों ने अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया. विशेषकर तब जबकि टीम 2021 में खिताबी मुकाबले में हार गई थी. भारत 7 जून से शुरू होने वाले WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा. BCCI की वेबसाइट पर जारी वीडियो में रोहित ने कहा, “साउथम्पटन में पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद हमने तुरंत ही एकजुट होकर अगले सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी.” उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि हमने इस सीजन में वास्तव में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली. हमारे सामने कई बार चुनौती पेश की गई और उससे पार पाने के लिए केवल कुछ खिलाड़ियों ने ही नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा दिखाया.”

हार के बाद टीम इंडिया ने की शानदार वापसी

रोहित ने अपने साथी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की जिन्होंने 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड से हारने की निराशा के बाद शानदार वापसी की. उन्होंने कहा, “यह दो साल का एक चक्र है और इस दौरान हमने काफी टेस्ट मैच खेले. इस दौरान में कई खिलाड़ी खेले. हर अवसर पर किसी खिलाड़ी ने जिम्मेदारी संभाली. हम उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे उन्होंने वैसा प्रदर्शन किया.” आपको बता दें कि भारत अगले WTC फाइनल में अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर के बिना उतरेगा. यह तीनों खिलाड़ी चोटिल हैं.

टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि टीम को इन तीनों खिलाड़ियों के योगदान को याद करना चाहिए. पुजारा ने कहा, “कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम के लिए योगदान दिया. इनमें से कुछ खिलाड़ी अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हम इस सीजन में योगदान देने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के प्रयास को याद करें.” रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. अश्विन ने कहा, “इसकी शुरुआत निश्चित तौर पर 2014 से हो गई थी. महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले लिया था और हम सभी खिलाड़ियों ने बहुत कम टेस्ट मैच खेले थे और हमें वहां से अपनी यात्रा शुरू करनी थी.” उन्होंने कहा, “सीनियर खिलाड़ियों के बिना यह आसान काम नहीं था लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि हमने जो प्रयास किए, पिछले दोनों WTC में हमें उसका फायदा मिला.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .