Wednesday, May 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

मनरेगा में मजदूरों के लिए बनाए गए नियम, रुकेगी लोगों की मिलीभगत

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
05/10/24
in राष्ट्रीय, समाचार
मनरेगा में मजदूरों के लिए बनाए गए नियम, रुकेगी लोगों की मिलीभगत

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : मनरेगा में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मजदूरों की हाजिरी के तंत्र में व्यापक बदलाव होने जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से मंजूर ‘चेहरे के जरिए हाजिरी’ लगाने की व्यवस्था जल्द ही शुरू होने वाली है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत होने वाले कार्य में पंचायत स्तर पर कई प्रकार की धांधलियां सामने आ रही थीं। जैसे बिना कार्य किए हाजिरी लगाकर पंचायत के लोगों के साथ मिलीभगत से भुगतान प्राप्त करना, पुराने कार्यों को नए कार्य दिखाना, मजदूरों के पुराने फोटो एप पर अपलोड करना आदि।

प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है

इस सभी धांधलियों पर रोक लगाने और मनरेगा को ज्यादा से ज्यादा पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंत्रालय ने मजदूरों की हाजिरी के तंत्र में आमूलचूल परिवर्तन करने का विचार किया। इसके तहत जल्द ही मजदूरों की हाजिरी उनके चेहरे के माध्यम से मोबाइल एप से लगेगी।

सूत्रों ने बताया कि इसके लिए देश के कई हिस्सों में चलाए गए ‘पायलट प्रोजेक्ट’ सफल रहे हैं। इतना ही नहीं, स्थानीय स्तर पर मोबाइल एप का उपयोग करने वाले स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी तैयार कर रहा है और ये अंतिम चरण में हैं।

जैसे ही एसओपी तैयार होगी, उसे राज्यों के साथ साझा किया जाएगा और इसके बाद देश भर में ‘चेहरे के जरिए हाजिरी’ लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के मलकपुरा गांव के प्रधान अमित ने कहा कि यह स्वागत योग्य कदम है लेकिन तकनीक पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रहा जा सकता है।

इस तकनीक के साथ मानवीय हस्तक्षेप और शक्तियों का विकेंद्रीकरण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की शक्तियों की पुन: बहाली भी आवश्यक है। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत को मजबूत करना था लेकिन ग्राम रोजगार सेवक व अन्य कर्मी इस कार्य में बाधा बने हुए हैं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .