Tuesday, April 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

आपदा में क्षतिग्रस्त व्यवसायों के पुनर्निर्माण को मिली 26 करोड़ की मदद

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
27/11/25
in देहरादून
आपदा में क्षतिग्रस्त व्यवसायों के पुनर्निर्माण को मिली 26 करोड़ की मदद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आपदा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान की समीक्षा करते मंत्री गणेश जोशी

03 जनपदों के लिए IFAD से 26 करोड़ की दी स्वीकृति

देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस वर्ष दैवीय आपदा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत जिन लाभार्थियों के मकान आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके प्रस्ताव शीघ्रता से तैयार कर भारत सरकार को भेजे जाएँ। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित सूक्ष्म एवं मध्यम व्यवसायों के पंचायत भवन, विद्यालय इत्यादि के पुनर्निर्माण हेतु उपयुक्त योजना के माध्यम से प्रभावितों को जल्द लाभ पहुंचाया जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के तीन जनपद—उत्तरकाशी, चमोली और देहरादून—में आपदा से हुए नुकसान का प्रस्ताव ग्रामोत्थान रिप परियोजना (REAP) के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) को भेजा गया था। IFAD ने इन जनपदों के लिए 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस राशि के माध्यम से REAP परियोजना के तहत उन प्रभावित ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा जिनके सूक्ष्म एवं मध्यम व्यवसाय आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए थे।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कागजी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर धरातल पर कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। इस अवसर पर अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .