Friday, May 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

रूस को मिला दुनिया का सबसे ‘खतरनाक’ हथियार, क्‍या अमेरिका के साथ बनेगा नए शीत युद्ध की वजह?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/07/22
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
रूस को मिला दुनिया का सबसे ‘खतरनाक’ हथियार, क्‍या अमेरिका के साथ बनेगा नए शीत युद्ध की वजह?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मॉस्‍को: रूस की नेवी को हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी पनडुब्‍बी मिली है। इस पनडुब्‍बी के निर्माताओं की मानें तो ये एक रिसर्च करने वाली पनडुब्‍बी है। लेकिन रूस के दुश्‍मनों की मानें तो ये वो हथियार है जिसे जासूसी के लिए प्रयोग किया जाने वाला है और जो एक परमाणु हथियार हो सकता है। इस पनडुब्‍बी का नाम बेलगोरोड है और इस महीने इसे रशियन नेवी को सौंपा गया है। रूस से सेवेरोडविन्‍स्‍क बंदरगाह पर इसकी डिलीवरी ली है। देश के सबसे बड़े जहाज निर्माता सेवमैश शिपयार्ड की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।

क्‍या फिर छिड़ेगा शीत युद्ध?
विशेषज्ञों की मानें तो इस पनडुब्‍बी के डिजाइन को कुछ बदला गया है। ये पनडुब्‍बी रूस की ऑस्‍कर II क्‍लास गाइडेड मिसाइल पनडुब्‍बी का बदला हुआ स्‍वरूप है। इसका मकसद दुनिया के पहले परमाणु क्षमता वाले टॉरपीडोज और इंटलीजेंस जुटाने के लिए जरूरी उपकरणों को कैरी करना है। अगर बेलगोरोड सफल रही तो फिर ये पनडुब्‍बी अमेरिका के साथ शीत युद्ध की बड़ी वजह बन सकती है।

अमेरिका और रूस की पनडुब्बियों के बीच अक्‍सर ही टकराव की खबरें आती रहती हैं। बेलगोरोड, करीब 184 मीटर यानी 608 फीट लंबी है और ये दुनिया की सबसे बड़ी पनडुब्‍बी है। ये पनडुब्‍बी अमेरिका के पास मौजूद ओहायो क्‍लास की बैलेस्टिक और गाइडेड मिसाइल पनडुब्बियों से भी ज्‍यादा बड़ी है। ओहायो क्‍लास पनडुब्‍बी 569 फीट या 171 मीटर लंबी है।

साल 2019 में पहली झलक
बेलगोरोड पहली बार साल 2019 में नजर आई थी। उस समय ये माना गया था कि साल 2020 में रूस की नेवी को इसे सौंपा जा सकता है। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसमें देरी हो गई। रूस की सरकारी न्‍यूज एजेंसी इतरतास की तरफ से बारे में जानकारी दी गई थी। उस समय ये नहीं बताया गया था कि इसे कब तक तैनात किया जाएगा। बेलगोरोड, रूस के पास मौजूद बाकी परमाणु पनडुब्बियों से बहुत अलग है।

खतरनाक टॉरपीडो
इसे जिस टॉरपीडो से लैस किया गया है, उसे दुनिया का मेगा टॉरपीडो करार दिया जा रहा है। पनडुब्‍बी को जब तैनात किया जाएगा तो ये पोसायडन न्‍यूक्लियर क्षमता वाली टॉरपीडोज को लॉन्‍च कर सकेगा। पोसायडन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि उसे सैंकड़ों मील दूर से दुश्‍मन पर लॉन्‍च किया जा सकता है। अमेरिका के पनडुब्‍बी विशेषज्ञ एचआई व्‍यूटन के मुताबिक पोसायडन बिल्‍कुल ही नई श्रेणी का हथियार है। ये रूस और पश्चिम के बाकी देशों के लिए सबकुछ बदल देगा। सभी देशों को नए तरह के हथियारों और नए काउंटर वेपंस की जरूरत महसूस होने लगेगी।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .