Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

रूसी राष्ट्रपति बोले- ‘ PM मोदी को डराया, धमकाया नहीं जा सकता’

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/12/23
in अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
रूसी राष्ट्रपति बोले- ‘ PM मोदी को डराया, धमकाया नहीं जा सकता’

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। एक समारोह के दौरान सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के राष्ट्रीय हित, भारतीय लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई या फैसले लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर नहीं किया जा सकता। रूस के पब्लिक ब्रॉडकास्टर आरटी ने एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें पुतिन को मोदी की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है।

मोदी को डराया, धमकाया या मजबूर नहीं किया जा सकता

इस वीडियो में पुतिन को कहते हुए सुना जा सकता है कि रूस और भारत के संबंध लगातार सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं। इसकी मुख्य गारंटी प्रधानमंत्री मोदी की नीति है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को भारत के राष्ट्रीय हित, भारतीय लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई या निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है।

मैं जानता हूं, उन पर ऐसा दबाव है। हमने कभी उनसे इस बारे में बात भी नहीं की। मैं बस यह देख रहा हूं कि बाहर से क्या हो रहा है।उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो कभी-कभी भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर उनके सख्त रुख से मुझे हैरानी भी होती है। पुतिन ने पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की तारीफ कर चुके हैं।

भारत मोदी की लीडरशीप में मजबूत हो रहा

पुतिन ने इसी वर्ष 4 अक्तूबर को पूर्वी आर्थिक फोरम के 8वें सम्मेलन में मोदी और मेड इन इंडिया के प्रति उनके आग्रह की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, नरेंद्र मोदी एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास के मामले में काफी प्रगति कर रहा है। उनके इस एजेंडे पर काम करना भारत और रूस दोनों के हित से पूरी तरह मेल खाता है। भारत की 1.5 अरब से अधिक आबादी, सात प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास… यह एक शक्तिशाली देश है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और अधिक मजबूत हो रहा है।”

मार्च में है राष्ट्रपति चुनाव

रूस में नए राष्ट्रपति के लिए अगले साल 17 मार्च को चुनाव होगा। माना जा रहा है कि पुतिन पांचवीं बार चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, पुतिन के सामने विपक्ष बेहद कमजोर है। लेकिन, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उन्हें चुनाव में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .