Thursday, May 15, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनावों में भी लहराया भगवा!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/02/25
in राजनीति, राज्य, समाचार
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनावों में भी लहराया भगवा!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेश के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में 149 जिला पंचायत क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। इस चुनाव में 149 जिला पंचायत क्षेत्रों में से भाजपा समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कई जनपद सदस्य और सरपंच पदों पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतें हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ। सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ।

छत्तीसगढ़ में तीन स्तरों पर होते हैं पंचायत चुनाव

भाषा के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही। राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं- ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला)। पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए कुल 57,99,660 मतदाता हैं।

जिनमें 28,70,859 पुरुष, 29,28,751 महिलाएं तथा 50 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में मतदाताओं ने 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चरण के लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में वार्ड पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,587 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और 23 फरवरी को होना है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। पहले चरण के लिए 19 फरवरी को, दूसरे चरण के लिए 22 फरवरी को और तीसरे चरण के लिए 25 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर वार्ड पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के लिए सारणीकरण और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इसी तरह, पहले चरण के लिए 20 फरवरी को, दूसरे चरण के लिए 23 फरवरी को और तीसरे चरण के लिए 25 फरवरी को जिला पंचायत सदस्यों का सारणीकरण और परिणाम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा।

राज्य में हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद जीते। 49 नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों में से, भाजपा ने 35, कांग्रेस ने आठ, आम आदमी पार्टी (आप) ने एक, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच पर कब्जा किया। इसी तरह, भाजपा ने 114 नगर पंचायतों में से 81 में अध्यक्ष पद हासिल किया तथा 22 में कांग्रेस, एक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और 10 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वार्ड पार्षदों के कुल 3,200 पदों में से भाजपा ने 1,868, कांग्रेस ने 952 और अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 380 पर जीत हासिल की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.