Tuesday, May 13, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home लाइफस्टाइल

दुनिया भर में मौतों और बीमारियों की बड़ी वजह बन रहा नमक!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
15/03/23
in लाइफस्टाइल
दुनिया भर में मौतों और बीमारियों की बड़ी वजह बन रहा नमक!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। सोडियम यानी नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन दुनियाभर में हो रहीं मौतों और बीमारियों की अहम वजह है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोडियम सेवन में कमी पर अपनी पहली रिपोर्ट में जरूरत से ज्यादा नमक खाने से जुड़े नुकसान के बारे में बताया। रिपोर्ट से पता चलता है कि दुनिया 2025 तक सोडियम सेवन को 30 प्रतिशत तक कम करने के अपने लक्ष्य से भटक गई है।

सोडियम हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन दिल की बीमारी, स्ट्रोक और समय से पहले मौत के जोखिम को बढ़ाता है। खाने में इस्तेमाल किए जाने वाला नमक, सोडियम के तौर पर सबसे ज्यादा खाया जाता है।

डब्ल्यूएचओ की ग्लोबल रिपोर्ट में कहा गया है कि सोडियम कटौती नीतियों को लागू करने से 2030 तक दुनिया में 70 लाख लोगों की जान बचाई जा सकती है। हालांकि, अभी तक ब्राजील, चिली, चेक रिपब्लिक, लिथुआनिया, मलेशिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, स्पेन और उरुग्वे जैसे सिर्फ 9 देश ही ऐसे हैं, जिन्होंने सोडियम के सेवन में कटौती से जुड़ी नीतियों को लागू किया है।

WHO के अनुसार, दिन में 5 ग्राम (एक छोटा चम्मच) से कम नमक का सेवन करना हेल्दी है, जबकि इस वक्त दुनियाभर में 10.8 ग्राम से ज्यादा नमक एक दिन में खाया जा रहा है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक, डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, “खराब डाइट दुनियाभर में मृत्यु और बीमारी का एक प्रमुख कारण बन रही है, और अत्यधिक सोडियम का सेवन सबसे बड़ा दोषी है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि अधिकांश देशों ने अभी तक किसी भी अनिवार्य सोडियम कटौती नीतियों को नहीं अपनाया है, जिससे उनके लोगों को दिल का दौरा, स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का बड़ा खतरा है।”

जरूरत से ज्यादा नमक बनता है इन बीमारियों का कारण
दिल की बीमारी: खाने में ज्यादा नमक खाने से दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ता है। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि नमक का कम सेवन करें।

ब्लड प्रेशर का बढ़ना: डाइट में अधिक नमक बीपी को बढ़ाता है। नमक ज्यादा खाने से खून में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। बीपी बढ़ने पर मितली, उल्टी और कमजोरी जैसा महसूस होने लगता है।

किडनी की बीमारी : नमक का ज्यादा सेवन किडनी की बीमारी को भी जन्म देता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नमक शरीर से पसीने या यूरिन के माध्यम से तेजी से निकलने लगता है। इसके लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में किडनी के फेल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

प्यास ज्यादा लगती है: ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से प्यास भी ज्यादा लगती है। आप बार-बार पानी पीते हैं।

नींद खराब होती है: अगर आप डाइट में सोडियम ज्यादा लेते हैं, तो आपको नींद की दिक्कत का सामना करना पड़ता होगा। नींद न आना और रात भर बेचैनी से कई बीमारियां लग जाती हैं।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.