ऋषिकेश : IDPL-वीरभद्र रोड पर कार से टकराया साम्भर, मौके पर ही मौत, कार चालक डॉक्टर घायल

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :

ऋषिकेश : आईडीपीएल-वीरभद्र सड़क पर देर रात एक सांभर कार से टकराया, वहीँ टकराने के बाद सांभर की मौके पर ही मौत हो गयी. आईडीपीएल क्षेत्र में जैसे ही गोल चक्कर के पास सीमा डेंटल के डॉक्टर रोहित धामी की कार सीमा डेंटल की तरफ जा रही थी जो हरिद्वार से सीमा डेंटल की तरफ जा रहे थे. डॉक्टर का नाम डॉ रोहित धामी है.

अचानक सांभर जो लगभग चार-पांच साल के करीब बताया जा रहा है कार से टकरा गया. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गायी. गनीमत डॉक्टर धामी को ज्यादा चोट नहीं आयी. वहीँ सांभर रोड के दूसरी तरफ गिर गया टकराने के बाद. चोट लगने से सांभर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार चालक डॉक्टर जो कि एक मरीज को देखकर हरिद्वार से सीमा डेंटल आ रहे थे. वह भी मामूली तौर पर घायल हो गए. वही कार को काफी नुकसान हुआ है, आगे का बंपर को काफी नुक्सान हुआ है. आप तस्वीरों में देख सकते हैं. घटना के बाद पुलिस और और वन विभाग मौके पर पहुंचा.

खुद ऋषिकेश रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे,जिसमें स्वयंवर दत्त कंडवाल, राजेश बहुगुणा सहित अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचा. वन स्टाफ ने सांभर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय लेकर गए हैं कल पोस्ट मॉर्टम किया जायेगा सांभर का. रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया इस मामले में जांच होगी और वन अधिनियम 1972 के तहत मामले में कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *