महाराज के किया निर्माणाधीन सतपुली झील का निरीक्षण

सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन सतपुली झील बैराज का निरिक्षण किया।

निरीक्षण के बाद महाराज ने कहा कि सतपुली झील के निर्माण से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। झील में जल क्रीड़ाओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की मांग है कि भविष्य में सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात के दबाव को देखते हुए सतपुली बैराज से ट्रैफिक को डाइवर्ट किए जाने की योजना पर भी विचार किया जाये।

महाराज ने कहा कि निर्माणाधीन सतपुली बैराज के ऊपर से बाईपास करने का परीक्षण किया जा रहा है ताकि पौड़ी एवं देवप्रयाग जाने वाला ट्रैफिक बाहर से ही आसानी से निकल सके। निरीक्षण के दौरान भाजपा युवा नेता सुयश रावत, वेदप्रकाश वर्मा के साथ-साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्तिः महाराज

पौड़ी। भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति हैं। हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह यह सुनिश्चित करता है कि ‘बूथ जीता, तो चुनाव जीता’। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को सतपुली और एकेश्वर मण्डल में आयोजित बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

महाराज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जो पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 45 दिनों तक जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

सतपुली में आयोजित भाजपा मण्डल बैठक में मंडल अध्यक्ष सरवेन्द्र पहाड़ी, जिला मंत्री बृजमोहन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश का रिकॉर्डिंग सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक व एकेश्वर मण्डल में आयोजित भाजपा मण्डल बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह, देवेंद्र भट्ट, गणेश रावत, महामंत्री सुनील, सत्येंद्र नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज पांथरी, बीएलए बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, डॉ मनमोहन घड़ियाल, राजेंद्र पोखरियाल, अशोक पुंडीर सहित सहित समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी एवं सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *