र‍िलीज हुआ सत्‍यमेव जयते 2 का ट्रेलर, जॉन अब्राहम का अंदाज वाकई दमदार

लंबे इंतजार के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जॉन अब्राहम ने फ‍िल्‍म का पोस्‍टर जारी करते हुए ट्रेलर आने की जानकारी दी थी। डायरेक्‍टर मिलाप मिलन झावेरी की इस फिल्म में जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देंगे।

रविवार को फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें अभिनेत्री दिव्या खोसला रौद्र रूप में दिख रही हैं। फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ को साल 2020, अक्टूबर में गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज टल गई। अब ये फिल्म 25 नबंवर को रिलीज होगी।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *