एसबीआई ने दी ग्राहकों को बड़ी राहत, घटाई होम लोन की ब्याज दर

मुंबई l देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शनिवार को कहा कि उसने आवास ऋण पर ब्याज की दर घटा कर 6.70 प्रतिशत कर दी है। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज की दर वार्षिक 6.70 प्रतिशत तथा 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज की दर 6.95 प्रतिशत होगी। बैंक ने इससे ऊपर के कर्ज पर ब्याज 7.05 प्रतिशत रखी है।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक सीएस सेट्टी ने कहा उनके बैंक के आवास ऋण पर ब्याज कम करने से उपभोक्तओं के लिए कर्ज लेना आसान होगा क्योंकि इससे कर्ज की समान मासिक किश्त (ईएमआई) घटेगी। बैंक ने कहा है कि महिलाओं के लिए ब्याज पर 0.05 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। इसी तरह योनो ऐप के जरिए कर्ज का आवेदन करने वालों को 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत दी जाएगी।

होम लोन मार्केट में 34 प्रतिशत हिस्सा
बैंक 31 मार्च 2021 तक आवास कर्ज पर 6.70 प्रतिशत की पेशकश कर रहा था। पहली अप्रैल से उसने पुरानी 6.95 प्रतिशत की दर बहाल कर दी थी। आवास ऋण बाजार में एसबीआई का हिस्सा 34 प्रतिशत है और उसने कुल पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवास ऋण दे रखा है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *