Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : आयुष्मान कार्ड योजना में बड़े घोटाले का शक, जवाब देने को तैयार नहीं सरकार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/03/22
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : आयुष्मान कार्ड योजना में बड़े घोटाले का शक, जवाब देने को तैयार नहीं सरकार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l उत्तराखंड सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए शुरू की गई गोल्डन कार्ड योजना पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। सरकार पर आरोप लगते रहे हैं कि गोल्डन कार्ड बनवाने के साथ ही सरकार ने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में से कटौती करनी शुरू कर दी थी, लेकिन उन्हें इलाज की सुविधा नहीं दी।

आरटीआई एक्टिविस्ट रविशंकर जोशी ने इस योजना में घोटाले की आशंका तक जताई है। उनके पास इसकी वाजिब वजह भी है। आरटीआई एक्टिविस्ट रविशंकर जोशी का कहना है कि सरकार ने अब तक 429013 कर्मचारियों व पेंशनर्स के कार्ड बनवा लिए हैं, लेकिन प्रीमियम व कुल जमा राशि की जानकारी सरकार नहीं दे रही। उत्तराखंड में कर्मचारियों और पेंशनभोगी लोगों के लिए जनकल्याणकारी गोल्डन कार्ड योजना जनवरी 2021 को लागू की गई थी। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से 30 रुपये लिए गए। सरकार की यह नीति शुरुआत से ही विवादों में घिरी है। अब राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण 8 महीने में हुए इलाज व उसके खर्च बताने को भी तैयार नहीं है।

आरटीआई एक्टिविस्ट रविशंकर जोशी ने सरकार से प्रीमियम और जमा राशि के साथ कुल कितने लोगों को योजना का लाभ मिला, इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से जानकारी मांगी थी, लेकिन प्राधिकरण ने इसकी सूचना होने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि कर्मचारी और पेंशनर्स भी गोल्डन कार्ड नीति को सरकार की मनमानी बताते रहे हैं। उन्होंने इस नियम को वापस लेने की मांग भी की थी, लेकिन किसी ने उनकी मांग नहीं सुनी। इलाज को लेकर भी कर्मचारियों को भ्रम में रखा गया।

योजना के लिए देहरादून के अलावा किसी अन्य शहर के अस्पताल को पैनल में शामिल नहीं किया गया। आरटीआई कार्यकर्ता रविशंकर जोशी का कहना है कि सरकार ये बताने को तैयार नहीं है कि अब तक कितने लोगों को योजना का लाभ मिला और इसमें कितना बजट खर्च किया गया। शासन का सूचना न देना संशय पैदा करता है। वहीं इस मामले में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने कहा कि दरअसल योजना नई है, इसमें धीरे-धीरे काम हो रहा है। हमारे यहां किसी तरह की सूचना को गोपनीय नहीं रखा गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .