Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

सर्दी में वसंत जैसी गर्मी, मौसम के बदलते मिजाज से वैज्ञानिक भी हैरान!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/01/25
in राष्ट्रीय, समाचार
सर्दी में वसंत जैसी गर्मी, मौसम के बदलते मिजाज से वैज्ञानिक भी हैरान!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: जनवरी में बढ़ते तापमान से वैज्ञानिक चिंतित हैं. सबसे बड़ी चिंता कश्मीर के बदलते मौसम को लेकर है. कश्मीर में इस साल सर्दियों के मौसम में चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर दर्ज किया गया. रात के समय न्यूनतम तापमान शून्य से 4 से 5 डिग्री नीचे पहुंच रहा है. जो सामान्य से 3-4 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. जो सामान्य से 6-8 डिग्री अधिक है.

सर्दी में वसंत जैसी गर्मी

दिन के समय तापमान में हो रही वृद्धि से वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है. आमतौर पर इस समय कड़ाके की ठंड पड़ती है. लेकिन इस साल मौसम का मिजाज बदला हुआ है. वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण और प्रदूषण के प्रभाव से जोड़ रहे हैं. मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि जनवरी में इस तरह की गर्मी बेहद असामान्य है. यह क्षेत्र के तेजी से शहरीकरण, प्रदूषण और वाहनों की बढ़ती संख्या का परिणाम हो सकता है.

बारिश की भारी कमी.. सूखे का संकेत

पिछले एक दशक में कश्मीर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पिछले साल जम्मू-कश्मीर में 81 प्रतिशत तक बारिश की कमी दर्ज की गई थी. जबकि इस साल अब तक 75 प्रतिशत से अधिक की कमी देखी गई है. लंबे समय तक बारिश न होने से तापमान में वृद्धि हो रही है. जिससे सर्दियों की ठंडक कम हो रही है.

जलवायु परिवर्तन से बढ़ रही समस्या

एक्सपर्ट्स की मानें तो जलवायु परिवर्तन के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. जिनमें वनों की कटाई, शहरीकरण और बढ़ता प्रदूषण प्रमुख हैं. बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से कश्मीर के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. इसका सीधा असर बागवानी और कृषि पर भी पड़ रहा है.

किसानों और बागवानों की बढ़ी चिंता

कश्मीर में खेती और बागवानी करने वाले किसानों के लिए यह मौसम बदलाव परेशानी का कारण बन रहा है. सेब और अन्य फसलों को ठंडे मौसम की जरूरत होती है. लेकिन इस बार अपेक्षित ठंड न पड़ने से उनकी पैदावार प्रभावित हो सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर जलवायु परिवर्तन पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में इसकी गंभीरता और बढ़ सकती है.

संभावित समाधान और उपाय

एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वनों की कटाई पर रोक लगानी होगी और शहरीकरण को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाना होगा. प्रदूषण नियंत्रण के उपाय अपनाने के साथ-साथ जल संरक्षण की दिशा में भी काम करना जरूरी है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .