Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : पहाड़ी टोपी को देख राहुल गांधी बोले- ‘ये RSS की टोपी है’ – राज्यपाल

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/08/21
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : पहाड़ी टोपी को देख राहुल गांधी बोले- ‘ये RSS की टोपी है’ – राज्यपाल

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l पहाड़ी टोपी उत्तराखंड की शान है, हर पहाड़ी का अभिमान है। पहाड़ का हर वाशिंदा इसे शान से पहनता है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहाड़ी संस्कृति के इस प्रतीक को भी राजनीति से जोड़ दिया। इन्हें ये भी नहीं पता कि पहाड़ी टोपी और आरएसएस की टोपी में क्या फर्क होता है, और दावा कर रहे हैं कि आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड की सत्ता में आएंगे।

हाल में उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राहुल गांधी की सोच को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। अपनी पुस्तक ‘भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी’ के विमोचन के मौके पर उन्होंने आरएसएस और काली टोपी का किस्‍सा सुनाकर राहुल गांधी पर तंज कसा। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राहुल गांधी मानते हैं कि उत्तराखंड की पारंपरिक काली टोपी, जो वो पहनते हैं वह आरएसएस से जुड़ी है। पुस्‍तक विमोचन के दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने कहा, बहुत से लोग काली टोपी देखकर उसी तरह की प्रतिक्रिया देते हैं, जैसे एक बैल को लाल कपड़ा दिखाने पर होती है।

उन्होंने कहा कि जब वो सांसद थे, तब एक बार राहुल गांधी ने उनसे पूछा था कि आप काली टोपी क्‍यों पहनते है? मैंने उनसे कहा कि उत्तराखंड के लोग इस टोपी को पहनते हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा, नहीं आप आरएसएस से हैं इसलिए ये टोपी पहनते हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं आरएसएस से हूं लेकिन टोपी उत्तराखंड की है, वहां के लोग आरएसएस की स्थापना से पहले से इसे पहनते आ रहे हैं। कोश्यारी ने ये भी बताया कि राहुल गांधी ने संसद में सांसदों संग बातचीत के दौरान एक बार फिर से वही सवाल किया था। मैंने उन्हें फिर वही जवाब दिया। खैर, उत्तराखंड के पूर्व सीएम के इस खुलासे के बाद राहुल गांधी एक बार फिर लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ा जा रहा है, लोग उन्हें उत्तराखंड चुनाव में जीत का दावा करने से पहले वहां की संस्कृति के बारे में जानने-समझने की नसीहत भी दे रहे हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .