Saturday, July 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

सीमा ने ATS के सामने उगले राज, सचिन से पहले कई युवकों से की थी बात

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/07/23
in राष्ट्रीय, समाचार
सीमा ने ATS के सामने उगले राज, सचिन से पहले कई युवकों से की थी बात
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा से यूपी एटीएस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। सोमवार को भी सीमा, सचिन और सचिन के पिता से यूपी एटीएस की टीम ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी। देर रात यूपी एटीएस की टीम सीमा हैदर और सचिन के पिता को घर छोड़ गई।

हालांकि सचिन मीणा को सोमवार से ही एटीएस ने हिरासत में ले रखा है और पूछताछ कर रही है। टीम छह साल से कम आयु की दो बच्चियों को भी मां के साथ ले गई है। रात में महिला को हिरासत में नहीं रखने के नियम की वजह से यूपी एटीएस की टीम सीमा को वापस घर लेकर लौटी थी।

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने पूछताछ में कई चौंकावे वाले खुलासे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सचिन मीणा पहला भारतीय युवक नहीं है, जिससे सीमा ने पबजी के जरिए मुलाकात की थी। इससे पहले भी वह हिंदुस्तान के कुछ युवकों के संपर्क में थी। जिनके संपर्क में सीमा थी, वो अधिकतर दिल्ली एनसीआर के थे।

सूत्रों का कहना है कि सीमा हैदर एटीएस के हर सवाल का जवाब सचिन से प्यार को जोड़कर दे रही है, लेकिन बरामद आधार कार्ड, चैट डिलीट और पाकिस्तान का मोबाइल तोड़ने आदि के सवाल में वह उलझ रही है। अधिकारी सीमा के जवाब से संतुष्ट नहीं है। सवालों के संबंध में गहनता से पूछताछ चल रही है।

इससे पहले, सीमा हैदर को सचिन मीणा के घर से आज भी पीछे के रास्ते से ले जाया गया था। सीमा हैदर को ले जाने के बाद सचिन की गली में लोगों और मीडिया कर्मी की भीड़ जमा हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे लोग कम हो गए। अब रबूपुरा कस्बे के लोग टीवी और सोशल मीडिया के जरिए अपडेट जुटाने में जुटे हैं। एटीएस की पूछताछ के दौरान इस संबंध में खुलकर बात करने से थोड़ा परहेज कर रहे हैं।

पबजी पार्टनर सचिन के प्यार में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से रबूपुरा आई सीमा हैदर पर जासूसी का शक जाहिर किया जा रहा है। एटीएस भी इसी आशंका से सीमा हैदर, सचिन और उसके पिता नेत्रपाल से पूछताछ कर रही है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .