Sunday, June 8, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

उत्तराखंड : स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 हजार रुपए मंथली देकर कराया जा रहा था धंधा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/05/22
in अपराध संसार, उत्तराखंड
उत्तराखंड : स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 हजार रुपए मंथली देकर कराया जा रहा था धंधा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हल्द्वानी : स्पा सेंटर में आम तौर पर मसाज की सुविधा दी जाती है। लेकिन कई जगह इसकी आड़ में गलत धंधे भी किए जाते है। इसका खुलासा पहले भी कई मामलों में हो चुका है। अब ताजा मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले से सामने आया है। जहां एक स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा किया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही इस धंधे में लिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन महिलाएं है।

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कमलुवागांजा क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने यहां पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं अलग-अलग राज्यों की हैं। वहीं गिरफ्तार तीनों युवक हल्द्वानी के ही रहने वाले हैं।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित और ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट ने बताया कमलुवागांजा क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना काफी पहले से पुलिस को मिल रही थी। पहले पुलिस ने अपने सूत्रों से हवाले से इस सूचना को पुष्ट कराया। फिर छापेमारी अभियान चलाकर वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्पा सेंटर से टीम ने पंश्चिम बंगाल, दिल्ली और गुरुग्राम की रहने वाली तीन महिलाओं के साथ-साथ स्पा सेंटर संचालक कैलाश भंडारी, ग्राहक उमेश जोशी और उमेश आर्या को गिरफ्तार किया। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि तीनों महिलाएं तलाकशुदा और विधवा हैं। पूछताछ में जानकारी मिली कि महिलाओं को 10 हजार रुपए प्रति माह देकर गलत काम कराया जा रहा था।

छानबीन के दौरान स्पा सेंटर से छह हजार रुपए नकद और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि यहां ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी बुकिंग की जा रही थी। गिरफ्तार महिलाओं की उम्र 30 के आसपास बताई जा रही है। यह भी बताया गया कि उक्त सेंटर पर कई हाई प्रोफाइल लोग भी आया-जाया करते थे। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से हल्द्वानी के अन्य स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.