Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

अपने ही घर में घिरे शशि थरूर, वोटिंग पर उठाया सवाल तो कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/10/22
in राष्ट्रीय, समाचार
अपने ही घर में घिरे शशि थरूर, वोटिंग पर उठाया सवाल तो कांग्रेस ने लगाया ये आरोप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार रहे शशि थरूर की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश में अत्यंत गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाए जाने के बाद गुरुवार को जवाबी पत्र लिखा और आरोप लगाया कि थरूर की टीम ने दो चेहरे पेश किए हैं और तिल का ताड़ बनाने का प्रयास किया. सूत्रों के अनुसार, मिस्त्री ने थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट रहे सलमान सोज को लिखे जवाबी पत्र में कहा, आपकी हर शिकायत पर हमने आपको अपने जवाब से संतुष्ट किया. आपने सहमति और संतोष प्रकट किया. इसके बावजूद आपने हमारे संज्ञान लाने से पहले इन बिंदुओं को मीडिया में उठा दिया.

मधुसूदन मिस्त्री ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा, आपने यह भाव पैदा करने के लिए तिल का ताड़ बनाने का प्रयास किया कि पूरी प्रक्रिया आपकी उम्मीदवारी के प्रति निष्पक्ष नहीं थी. मिस्त्री ने कहा, मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि आपने एक चेहरा हमारे सामने यह कहते हुए दिखाया कि हमारे जवाब एवं कदमों से आप संतुष्ट हैं, फिर दूसरा चेहरा मीडिया में दिखाया जिसके जरिये हमारे खिलाफ ये सब आरोप लगाए गए.

उन्होंने सोज द्वारा लिखे गए पत्र का बिंदुवार जवाब दिया है. थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य निर्वाचन प्राधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान अत्यंत गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था और मांग की थी कि राज्य में डाले गए सभी मतों को अमान्य किया जाए.

थरूर की प्रचार टीम ने पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव के संचालन में “गंभीर समस्या” के मुद्दे उठाए थे. मिस्त्री को लिखे पत्र में थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा था कि तथ्य हानिकारक हैं और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में विश्वसनीयता और प्रमाणिकता की कमी है. थरूर ने सोज का यह पत्र मीडिया में लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया. खड़गे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए. चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .