उत्तराखंड : कोरोना संकट के बीच इन लोगों को घर बैठे फ्री में खाना खिलाएगी शेरेटन होटल

देहरादून l उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना एक बार फिर से पहाड़ों में भी पैर पसार रहा है। वहीं बात करें देहरादून की तो देहरादून में हालात बेकाबू हो चले हैं। आए दिन 1000 से ज्यादा मामले देहरादून से सामने आ रहे हैं। वहीं इस बीच देहरादून के शेरेटन होटल ने बड़ी पहल की है।

बता दें कि शेरेटन होटल ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के परिवारों के लिए खास पहल की शुरुआत की है। बता दें कि शेरेटन होटल कोरोना परिवारों को घर बैठे मुफ्त खाना उपलब्ध कराएगा। बता दें कि शेरेटन होटल सिर्फ देहरादून में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों के परिवार वालों को सेवाएं देगा वो भी उन मरीजों के परिवार को जो होटल के 7 किलोमीटर के क्षेत्र में रहते हैं। शेरेटन की इस पहल की हर औऱ चर्चा हो रही है l


साभार : खबरउत्तराखंड.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *