Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उर्दू में लिखे साइन बोर्ड हटाए जाएंगे, 1500 करोड़ से होगा दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/08/22
in उत्तराखंड, देहरादून
उर्दू में लिखे साइन बोर्ड हटाए जाएंगे, 1500 करोड़ से होगा दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : दून रेलवे स्टेशन पर उर्दू भाषा में लगे साइन बोर्ड हटाए जाएंगे। रेलवे की यात्री सुविधा समिति इसके लिए रेलवे बोर्ड को सुझाव देगी। साथ ही, संस्कृत भाषा में साइन बोर्ड लगाने का सुझाव देगी।

बोला उर्दू राज्य की भाषा नहीं
गुरुवार को 12 सदस्यीय यात्री सुविधा समिति के सदस्य अभिजीत दास की नजर प्लेटफार्म नंबर तीन पर लगे साइन बोर्डों पर पड़ी। यहां तीन भाषाओं में स्टेशन का नाम लिखा था। इसमें सबसे ऊपर उर्दू में दून स्टेशन का नाम था। उन्होंने इसे हटाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हिंदी भाषी प्रदेश है। उत्तराखंड की द्वितीय भाषा संस्कृत है और अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा है, लेकिन यह राज्य उर्दू भाषी नहीं है, इसलिए यहां से उर्दू के साइन बोर्ड हटने चाहिए।

1889 में बना था दून रेलवे स्टेशन
‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में अभिजीत दास ने कहा कि वे दून स्टेशन से उर्दू भाषा वाले साइन बोर्ड हटाने की संस्तुति करेंगे। यह स्टेशन 1889 में बना हुआ, तब विभाजन नहीं हुआ था। हो सकता है कि तब स्टेशन का नाम उर्दू में रहा हो, लेकिन अब नहीं होना चाहिए।

पहले भी हो चुका है विवाद
दून रेलवे स्टेशन पर उर्दू में लिखा नाम मिटाकर संस्कृत में लिखने को लेकर पहले विवाद हो चुका है। फरवरी 2020 में उर्दू की जगह इस स्टेशन का नाम संस्कृत में ‘देहरादूनम्’ लिख दिया गया था। इसके बाद रेलवे ने स्पष्ट किया था कि किसी भी स्टेशन से उर्दू भाषा में लिखे नाम को नहीं हटाया जाएगा। साइन बोर्डों पर अतिरिक्त भाषा में नाम लिखा जा सकता है।

दून स्टेशन का कायाकल्प 1500 करोड़ से होगा
वहीं दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करीब 1500 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इसके तहत नए एंट्री गेट, नए भवन, ओवरब्रिज और पार्किंग समेत तमाम यात्री सुविधाएं जुटाई जाएंगी। यह काम अब रेलवे खुद करेगा।

दून रेलवे स्टेशन बनेगा मॉडल रेलवे स्टेशन
गुरुवार को रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष पीके कृष्णादास के नेतृत्व में दून रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएसी के सदस्य तेजेंद्र सिंह शरण ने बताया कि यहां निरीक्षण में जो छोटी-मोटी खामियां मिली हैं, उन्हें दूर करने के लिए अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं। जबकि, बड़ी खामियों को रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि दून रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए 205 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इस प्रोजेक्ट में 1500 करोड़ रुपये तक की लागत आएगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .