आचार्य महावीर की याद में देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी रजत जयंती समारोह

गौरव अवस्थी


युग प्रवर्तक साहित्यकार-संपादक आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृतियों के संरक्षण का कार्य आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति पिछले 25 वर्षों से कर रही है। इस अभियान का प्रारंभ 9 मई 1998 को आचार्य द्विवेदी के अपने गृह जनपद रायबरेली शहर के शहीद चौक पर ध्यानाकर्षण कारणों के माध्यम से हुआ था। इस अवधि में अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित हुईं। आप सब के सहयोग से कई उल्लेखनीय उपलब्धियां भी प्राप्त हुई।

आचार्य द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान का यह रजत जयंती वर्ष प्रारंभ हुआ है। समिति रजत जयंती वर्ष पर 11-12 नवंबर 2022 को दो दिवसीय द्विवेदी मेला आयोजित करने जा रही है। देश के विभिन्न शहरों में भी रजत जयंती समारोह आयोजित करने की योजना है।
रजत जयंती समारोह को देशव्यापी बनाने के लिए “आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी रजत जयंती समारोह आयोजन समिति” का गठन प्रस्तावित है। साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान के दृष्टिगत समिति आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति आपको रजत जयंती समारोह आयोजन समिति से जोड़ने की इच्छुक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *