Sunday, May 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कंटेनर ट्रक व इनोवा कार की भीषण टक्कर, छह की मौत

Frontier Desk by Frontier Desk
12/11/24
in देहरादून
कंटेनर ट्रक व इनोवा कार की भीषण टक्कर, छह की मौत

दुर्घटनाग्रस्त कार।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। देहरादून में थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ओएनजीसी के पास कंटेनर ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी छात्रों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने 3 युवक और 3 युवतियों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं एक घायल युवक का सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही हादसा होने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। साथ ही पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। बताया जा है कि इनोवा कार सवार सभी छात्र थे।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात को इनोवा कार में तीन युवतियां और चार युवक अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान ओएनजीसी चौक पर कंटेनर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी युवक और युवतियों को कार से निकाल कर दून हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 युवक और 3 युवतियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया में पुलिस द्वारा मौके पर जानकारी जुटाने पर पता चला कि कार की अधिक स्पीड थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कंटेनर किशननगर चौक की ओर से आ रहा था और इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी।

किशननगर चौक के पास कंटेनर की क्रॉसिंग के दौरान तेज रफ्तार इनोवा चालक अंदाजा नहीं लगा पाया और उसे लगा कि कंटेनर (ट्रक) पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जायेंगे। इसी जल्दबाजी में इनोवा क्रॉसिंग के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। प्रथम दृष्टया ओवरस्पीडिंग हादसे का वजह मानी जा रही है।

वहीं इनोवा ट्रक से टकराने के बाद पेड़ से जा टकराई। यळ हादसा बीती रात 1.30 बजे के करीब हुआ। वहीं सभी हताहत छात्रों की उम्र 19 से 24 के बीच है। मृतकों में 19 वर्षीय गुनीत निवासी लोक जीएमएस रोड देहरादून, 20 वर्षीय कामाक्षी कांवली रोड देहरादून, 23 वर्षीय कुणाल कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर देहरादून, मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, 23 वर्षीय नव्या गोयल निवासी आनंद चौक तिलक रोड देहरादून, 24 वर्षीय अतुल अग्रवाल निवासी कालिदास रोड देहरादून और 24 वर्षीय ऋषभ जैन निवासी राजपुर रोड देहरादून शामिल हैं। हादसे में घायल छात्र 25 वर्षीय सिद्धेश अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड देहरादून है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .