Sunday, July 5, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

सेना के जवानों के लिए बनाया ‘स्मार्ट जूता’, बर्फ या मलबे में दबे तो मिलेगा सिग्नल

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/07/22
in राष्ट्रीय, समाचार
सेना के जवानों के लिए बनाया ‘स्मार्ट जूता’, बर्फ या मलबे में दबे तो मिलेगा सिग्नल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मजदूर के बेटे और इंजीनियरिंग छात्र ने सेना के जवानों के लिए एक स्मार्ट जूता बनाने का दावा किया है. उसका कहना है कि लैंडस्लाइड के दौरान अगर कोई जवान बर्फ या मलबे में दब जाता है तो यह जूता कंट्रोल रूम को सिग्नल भेज देगा और उस जवान को ढूंढने में मदद करेगा. यह जूता बिना किसी इंटरनेट नेटवर्क के काम करेगा. मणिपुर में हुए लैंडस्लाइड हादसे से छात्र को यह आइडिया मिला, जिसके बाद लगभग एक सप्ताह के अंदर ही उसने ये स्मार्ट आर्मी जूता तैयार किया.

एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर में B.Tech इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष के छात्र सुमित कुमार ने सेना के जवानों अग्निवीरों के लिए एक स्मार्ट जूता तैयार किया है. दावा है कि यह जूता जवानों के मुसीबत में फंसने पर कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचाने में मदद करेगा. इसके साथ ही भूस्खलन या हिमस्खलन की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में कई बार सेना के जवान भी चपेट में आ जाते हैं, तो उन्हें ढूंढने में यह जूता सिग्नल देकर मदद करेगा.

सुमित का कहना है कि यह स्मार्ट जूता दो हिस्सों में बना है. एक ट्रांसमीटर सेंसर जूते के सोल में लगा होगा और दूसरा रिसीवर अलर्ट सिस्टम जो सेना के कंट्रोल रूम में होगा. वह जूते के ट्रांसमीटर सेंसर से जुड़ा होगा. अभी इसकी रेंज हवा में 100 मीटर है और जमीन से अंदर की रेंज लगभग 3 फीट है.

भूस्खलन या हिमस्खलन की स्थिति में जूते का सेंसर दबाव में एक्टिव हो जाएगा. जूते के सेंसर से सिग्नल निकलते ही कंट्रोल रूम में अलार्म बजेगा और इस तरह बचाव दल को जवान के दबे होने का स्थान का पता चल जाएगा. एक अन्य छोटे रिसीवर को मौके पर लेकर जाने से नजदीक पहुंचने पर अलार्म तेज हो जाएगा जिससे जवान को मलबे में निकालने की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो सकेगी.

15 से 16 हजार रुपये में तैयार हुआ जूता

स्मार्ट जूते को तैयार करने वाले सुमित मेरठ के खिर्व जलालपुर सरधना निवासी हैं और उनके पिता पेशे से मजदूर हैं. सुमित का कहना है कि इस जूते की लागत लगभग 15 से 16 हजार आई है. अगर इस पर काम किया जाए तो इसकी कीमत और कम की जा सकती है और इसके सिग्नल की रेंज को भी बढ़ाया जा सकता है. स्मार्ट जूते को बनाने में रेडियो ट्रांसमीटर रिसिवर, चार्जेबल बैटरी, हैंड रोटेड चार्जिंग, अलार्म और प्रेसर सेंसर का प्रयोग किया गया है.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .