Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

‘इंडियन चिप’ से चलेंगे दुनिया के स्मार्टफोन

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/02/23
in राष्ट्रीय, समाचार
‘इंडियन चिप’ से चलेंगे दुनिया के स्मार्टफोन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कोरोना आने के बाद चीन में जैसे हालात बने उसने पूरी दुनिया में सेमीकंडक्टर की किल्लत (Semiconductor Crisis) पैदा की. तभी से सेमीकंडक्टर की आपूर्ति को लेकर चीन का विकल्प खोजा जाने लगा. अब भारत इस कमी को पूरा करने जा रहा है. गुजरात मे देश का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट जल्द शुरू होने जा रहा है, यानी वो दिन दूर नहीं जब दुनियाभर के स्मार्टफोन, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भारत में बने (Make In India) सेमीकंडक्टर (Chip) से चला करेंगे.

उद्योगपति अनिल अग्रवाल का वेदांता समूह (Vedanta Group) और सेमीकंडक्टर सेक्टर की बड़ी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) मिलकर ये प्लांट गुजरात के धौलेरा स्पेशल इंवेस्टमेंट रीजन में लगाने जा रहे हैं. ये स्पेशल रीजन अहमदाबाद के पास पड़ता है.

निवेश होगा 1.54 लाख करोड़ का
गुजरात सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल में जानकारी दी कि वेदांता और फॉक्सकॉन ने इसके लिए एक ज्वॉइंट वेंचर बनाया है. इस ज्वॉइंट वेंचर ने पिछले साल सितंबर में ही राज्य सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे. कंपनी राज्य में 1.54 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर ये संयंत्र लगाने जा रही है.

पहले जगह नहीं हुई थी तय

वेदांता और फॉक्सकॉन के भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की चर्चा लंबे समय से हो रही है, लेकिन अभी तक दोनों कंपनियों के ज्वॉइंट वेंचर की ओर से ये स्पष्ट नहीं किया गया था कि असल में उनका विनिर्माण संयंत्र किस जगह पर लगेगा. अब इसे लेकर स्थिति साफ हो चुकी है.

सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ साइट का विश्लेषण करने के बाद संयुक्त उपक्रम ने धौलेरा को प्लांट लगाने के लिए उपयुक्त पाया है. ये प्रोजेक्ट अभी एडवांस स्टेज में है.

पैदा होंगे लाखों रोजगार
गुजरात सरकार और ज्वॉइंट वेंचर के बीच एमओयू पिछले साल सितंबर में हुआ था. गांधीनगर में रेलवे, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति दोनों पक्षों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा था कि इस संयंत्र से राज्य में एक लाख रोजगार सृजित होंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी सरकार इस संयंत्र को स्थापित और सफल करने में पूरी मदद करेगी.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर में भावनगर में एक जनसभा संबोधित करते हुए संकेत दिए थे कि सेमीकंडक्टर संयंत्र धोलेरा एसआईआर में स्थापित होगा.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .