Monday, May 12, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

स्मृति मंधाना सर्वश्रेष्ठ महिला और बुमराह सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर बने!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
31/01/25
in खेल संसार
स्मृति मंधाना सर्वश्रेष्ठ महिला और बुमराह सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर बने!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: करिश्माई तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पुरुष वर्ग में 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पॉली उमरीगर पुरस्कार के लिए चुना गया, जबकि स्मृति मंधाना ने महिला वर्ग में यह पुरस्कार जीता। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया। ये पुरस्कार शनिवार 1 फरवरी 2025 को बोर्ड के वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान दिए जाएंगे।

महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके टेस्ट मैच में 537 विकेट हैं। वह इस फॉर्मेट में भारत के दूसरे और दुनिया के 8वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। रविचंद्रन अश्विन को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया। नवंबर 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 37 साल के अश्विन ने स्वदेश में लंबे प्रारूप में 12 साल तक भारत के दबदबे में अहम भूमिका निभाई। उस दौरान टीम ने लगातार 18 सीरीज जीतीं।

जसप्रीत बुमराह को 2024 में कौशल, सटीकता और निरंतरता के साथ शानदार प्रदर्शन करने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का टेस्ट और ओवरऑल साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। उन्होंने पिछले साल भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड तथा बांग्लादेश के खिलाफ भारत की घरेलू श्रृंखलाओं में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 31 साल के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। उन्होंने 5 टेस्ट मैच में 32 विकेट चटकाये।

आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने 2024 में 743 रन बनाये। उन्होंने 4 एकदिवसीय शतक लगाये जो महिलाओं के फॉर्मेट में एक साल में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले साल सौ से अधिक बाउंड्री लगाईं जिसमें 95 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। इस 28 वर्षीय क्रिकेटर के एकदिवसीय मुकाबलों में 57.86 के औसत और 95.15 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से रन बनाये।

सरफराज और आशा शोभना को भी मिलेगा सम्मान
नए खिलाड़ियों में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को फरवरी 2024 में राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ तेजतर्रार अर्धशतक के लिए पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के पुरस्कार के लिए चुना गया। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरु टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 रन की पारी भी खेली। महिला वर्ग में आशा शोभना को जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 21 रन पर 4 विकेट चटकाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का पुरस्कार के लिए चुना गया।

स्मृति मंधाना एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पदक सम्मान भी
स्मृति मंधाना को सर्वाधिक रन बनाने के लिए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पदक से भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 13 मैच में 4 शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 57.46 के औसत से 747 रन बनाए। इसी तरह दीप्ति शर्मा को 13 मैच में सर्वाधिक 24 विकेट हासिल करने के लिए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पदक से सम्मानित किया जाएगा। तनुष कोटियान को 2023-24 सत्र में घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट ट्रॉफी के लिए चुना गया।

तनुष कोटियान ने 2023-24 सत्र में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जिसके कारण उन्हें पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ‘ए’ टीम में जगह मिली और फिर उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो टेस्ट के लिए भारत की सीनियर टीम में जगह बनाई। इस 26 साल के ऑलराउंडर ने 2023-24 में मुंबई के 42वें रणजी ट्रॉफी खिताब के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैच में 29 विकेट चटकाने के अलावा 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 41.83 के औसत से 502 रन भी बनाये।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.