Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

जल्द ही उत्तराखंड का पंचम धाम सैन्य धाम जनता को किया जाएगा समर्पित : गणेश जोशी

Frontier Desk by Frontier Desk
07/06/24
in देहरादून
जल्द ही उत्तराखंड का पंचम धाम सैन्य धाम जनता को किया जाएगा समर्पित : गणेश जोशी

न्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आदर्श आचार संहिता के समाप्ति के तुरंत बाद शुक्रवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को तेज गति तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम निर्माण से संबंधित आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने और निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

आज देहरादून के गुनियालगांव में आदरणीय श्री @narendramodi जी की परिकल्पना व @pushkardhami सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्यधाम का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया तथा अधिकारियों से अंतिम चरण के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड का यह पंचमधाम देश की… pic.twitter.com/YhwmpfE2gp

— Ganesh Joshi (Modi Ka Parivar) (@ganeshjoshibjp) June 7, 2024

सैनिक कल्याण मंत्री ने मीडिया में जारी बयान देते हुए कहा सैन्यधाम करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। देशभर के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

सैन्य धाम का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने बताया धाम में 120 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तराखंड में बन रहे सैन्यधाम की भव्यता व दिव्यता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा की जाती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह का मंदिर का निर्माण सैन्य धाम में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा देश के प्रथम सीडीएस और उत्तराखण्ड का गौरव स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम पर सैन्य धाम का मुख्य गेट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा निश्चित ही जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा यह जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने के लिए देश भर से यात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। ठीक उसी प्रकार सैन्यधाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग यहां पहुंचेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार, योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .